Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Raksha Bandhan Outfit: रक्षाबंधन पर क्या पहनें? ये 5 स्टाइलिश आउटफिट बनाएंगे आपका राखी लुक सबसे खास

Raksha Bandhan Outfit: रक्षाबंधन पर क्या पहनें? ये 5 स्टाइलिश आउटफिट बनाएंगे आपका राखी लुक सबसे खास

Raksha Bandhan Outfit: रक्षाबंधन पर हर लड़की चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो. अगर आप भी इस बार राखी पर कुछ नया पहनने की सोच रही हैं, तो भारी-भरकम कपड़ों के बजाय हल्के और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट चुन सकती हैं. फ्लोरल अनारकली से लेकर शरारा-गरारा और साड़ी तक, ये लुक राखी के दिन आपकी तस्वीरों में भी शानदार नजर आएंगे.

Last Updated: August 22, 2026 | 6:50 PM IST
What to wear on Rakhi? These looks will give you the perfect festive look - Photo Gallery
1/7

राखी पर क्या पहनें? इन लुक्स से मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव अंदाज

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और परिवार के साथ जश्न का दिन होता है. ऐसे में आपका आउटफिट ऐसा होना चाहिए, जो पूजा के साथ-साथ पारिवारिक सेलिब्रेशन के लिए भी परफेक्ट लगे. इस बार आप कुछ हल्का, आरामदायक और एलिगेंट पहनकर अपने राखी लुक को खास बना सकती हैं.

Floral Anarkali will give you a royal festive look - Photo Gallery
2/7

फ्लोरल अनारकली से मिलेगा रॉयल फेस्टिव लुक

अगर आप राखी पर रॉयल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं तो फ्लोरल फ्लोर-लेंथ अनारकली बेहतरीन विकल्प हो सकता है. जॉर्जेट या चंदेरी सिल्क की अनारकली को हल्के गुलाबी, पीच या लैवेंडर जैसे पेस्टल शेड में चुना जा सकता है. इसके साथ स्टेटमेंट झुमके और हल्का मेकअप आपके लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं.

Get a modern desi look with Naira or Alia cut kurti - Photo Gallery
3/7

नायरा या आलिया कट कुर्ती से पाएं मॉडर्न देसी लुक

अगर आप पारंपरिक कपड़ों से थोड़ा हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो नायरा या आलिया कट कुर्ती ट्राई कर सकती हैं. वी-नेक, हल्की कढ़ाई और साइड स्लिट वाला डिजाइन आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देगा. इसे पलाजो और ब्लॉक हील्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है.

Sharara-Garara sets will give off a festive vibe - Photo Gallery
4/7

शरारा-गरारा सेट में दिखेगी पूरी फेस्टिव वाइब

राखी पर अगर आप थोड़ा ज्यादा सजना चाहती हैं तो शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा या गरारा सेट पहन सकती हैं. मिरर वर्क वाला शरारा-गरारा आपको शानदार फेस्टिव लुक देगा. इसके साथ चांदबाली या झुमके पहनकर लुक को और निखारा जा सकता है.

Add charm to your Rakhi look by wearing a saree - Photo Gallery
5/7

साड़ी पहनकर राखी के लुक में लगाएं चार चांद

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है या शादी के बाद यह आपका पहला रक्षाबंधन है, तो ऑर्गेंजा साड़ी एक एलिगेंट विकल्प हो सकती है. हल्की कढ़ाई वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस या बोट नेक ब्लाउज पहना जा सकता है. मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा.

Ethnic co-ord sets create a simple and stylish look - Photo Gallery
6/7

एथनिक को-ऑर्ड सेट से मिलेगा सिंपल और स्टाइलिश लुक

अगर आप राखी पर ज्यादा तामझाम नहीं चाहतीं तो एथनिक को-ऑर्ड सेट आपके लिए अच्छा विकल्प है. टर्किश प्रिंट या सिल्क फैब्रिक वाला सेट आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी नजर आता है. छोटे झुमके, हल्का मेकअप और सैंडल के साथ इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

These small things will make your Rakhi look special. - Photo Gallery
7/7

राखी लुक को खास बनाएंगी ये छोटी-छोटी चीजें

सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप भी आपके राखी लुक को खास बना सकते हैं. एथनिक आउटफिट के साथ झुमके, चांदबाली, छोटी बिंदी और आरामदायक हील्स या सैंडल पहनें. दिन के फंक्शन के लिए बहुत ज्यादा मेकअप करने के बजाय सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप बेहतर लगेगा.

More News