Richest Indian Cricketer: गौतम गंभीर ही नहीं, सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स; करोड़ों की थी खानदानी दौलत
भारत आज दुनिया भर में क्रिकेट का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है. भारतीय क्रिकेटर्स की कमाई और नेट वर्थ के आगे विदेशी खिलाड़ी भी फीके नजर आते हैं. बल्ला और गेंद का यह खेल आज हर वर्ग के युवाओं के सपने साकार कर रहा है. भले ही आज छोटे गांव या कस्बों के बच्चे भी अपनी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में जगह बना रहे हैं, लेकिन बीते दौर में ऐसा नहीं था. एक समय था जब क्रिकेट को केवल रईसों का खेल माना जाता था, इसे वही खेलते थे जो ब्रिटिश राज में बड़े पदों पर थे या फिर जिनका ताल्लुक राजघरानों से था.
गौतम गंभीर
14 अक्टूबर 1981 को जन्मे गौतम गंभीर दिल्ली के एक बड़े कपड़ा व्यापारी दीपक गंभीर के बेटे हैं. बचपन से ही उन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलीं. लेकिन ऐशो-आराम की जिंदगी को पीछे छोड़कर गौतम ने अपनी मेहनत से पहचान बनाने का रास्ता चुना. उन्होंने 2007 और 2011 विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाई और बाद में राजनीति के मैदान में भी अपनी नई पारी की शुरुआत की.
सौरव गांगुली
'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली क्रिकेट मैदान पर कदम रखने से पहले ही एक शहजादे की तरह जिंदगी जीते थे. उनके पिता कोलकाता के एक बड़े और सफल प्रिंटिंग बिजनेसमैन थे. गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को एक नया मोड़ दिया और संकट के समय टीम को संभाला. उन्होंने भारत के लिए वनडे में 11,000 से अधिक और टेस्ट में 7,212 रन बनाए हैं.
3. अजय जडेजा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म 1 फरवरी 1971 को गुजरात के एक राजपरिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम अजयसिंहजी दौलतसिंहजी जडेजा है और वह जामनगर (पुराना नाम नवानगर) के शाही घराने से आते हैं. भारत की मशहूर घरेलू ट्रॉफी 'रणजी ट्रॉफी' का नाम उनके ही पूर्वज सर रणजीतसिंहजी विभाजी जडेजा (रणजी) के नाम पर रखा गया है, जो नवानगर के राजा थे.
2. नवाब मंसूर अली खान पटौदी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी का नाम क्रिकेट जगत में नवाबों की शानो-शौकत के लिए जाना जाता है. वह एक शाही परिवार से थे और 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब रहे. 'टाइगर' के नाम से मशहूर पटौदी को महज 21 साल की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी सौंप दी गई थी. उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में 2,793 रन बनाए और अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 15,000 से ज्यादा रन दर्ज किए.
1. विजय मर्चेंट
12 अक्टूबर 1911 को मुंबई में जन्मे विजय मर्चेंट देश के चुनिंदा बेहद अमीर घरानों से ताल्लुक रखते थे. वह दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज और मध्यम गति के गेंदबाज थे. क्रिकेट के मैदान से अलग उनका परिवार 'हिंदुस्तान स्पिनिंग एंड वीविंग मिल' (ठाकरसी ग्रुप) का मालिक था. पैसों और व्यापार की मजबूती के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई.