कौन हैं बंगाल की ये खूबसूरत पॉलिटिशियन? अदाओं से युवाओं को करती हैं मदहोश, चर्चा में रहते हैं भाषण
Sayani Ghosh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections) को लेकर सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. इन दिनों ममता बनर्जी पार्टी की एक पॉलिटिशियन अपनी खूबसूरती और भाषण की वजह से चर्चा में हैं. चलिए जानते हैं कौन वो नेता.
कौन हैं वो पॉलिटिशियन?
हम जिस नेता की बात कर रहे हैं उनका नाम है सयानी घोष. वर्तमान में वह तृणमूल कांग्रेस की तरफ से जाधवपुर लोक सभा से सांसद हैं.
अपने अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं सयानी घोष
सयानी घोष अक्सर अपने भाषण, शायरान अंदाज, और लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. उनके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं.
बंगाली अभिनेत्री रह चुकी हैं सयानी घोष
सयानी घोष का जन्म 27 जनवरी 1993 को कोलकाता में हुआ था. वह बंगाली फिल्म और टेलीविजन उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सिंगिंग और डांसिंग की ट्रेनिंग शुरू की.
फिल्मों से खींचा ध्यान
सयानी घोष ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'स्टार जलशा' के टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' (Ichhe Dana) से किया था. सयानी घोष ने फिल्म 'अपराजिता', 'प्रलय आस्छे' और 'केयर कोरी ना' जैसे बंगाली सीरियल्स में काम किया था.
कैसे हुई राजनीति में एंट्री?
जब सयानी घोष मनोरंजन की दुनिया में कमाल कर रही थी. उसी दौरान उन्हें ममता दीदी का फोन आया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी. वह 24 फरवरी 2021 को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं. और मार्च 2021 में, उन्हें 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित किया गया. हालांकि, वह चुनाव हार गईं.
ममता बनर्जी ने दिया ऑफर
साल 2024 में ममता बनर्जी ने सयानी घोष को उस जादवपुर से उम्मीदवार बनाया जहां से कभी ममता ने खुद अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. इसके बाद वह राजनीति की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं.
2026 के चुनाव में मचा रही हैं तहलका
सयानी घोष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना जलवा दिखा रही हैं. कहा जा रहा है कि वह ममता बनर्जी की उत्तराधिकारी बनेंगी. सयानी घोष अपनी पार्टी को जिताने के लिए कई रैलियां कर रही हैं.