Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दृश्यम ही नहीं, श्रिया सरन की ये 5 फिल्में भी कर देंगी हैरान, कहानी से लेकर ट्विस्ट तक सब है जबरदस्त

दृश्यम ही नहीं, श्रिया सरन की ये 5 फिल्में भी कर देंगी हैरान, कहानी से लेकर ट्विस्ट तक सब है जबरदस्त

Shriya Saran Films: साउथ से बॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन नजर आएंगे. फिल्म 02 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. दृश्यम के दो पार्ट्स पहले ही रिलीज हो गए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रिया सरन की ये पहली फिल्म नहीं है, जिसमें बहुत से ट्विस्ट देखने को मिले. आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें काफी सस्पेंस देखने को मिलेगा. 

Last Updated: September 11, 2026 | 5:25 PM IST
Shivai The Boss - Photo Gallery
1/5

शिवाजी द बॉस

रजनीकांत स्टारर फिल्म शिवाजी द बॉस में श्रिया सरन ने विद्या भारती का किरदार निभाया था. वह एक साधारण, घरेलू, संस्कारी और परिवार का सम्मान करने वाली लड़की है, जो पारंपरिक भारतीय मूल्यों से जुड़ी हुई है. इस फिल्म से श्रिया सरन को काफी पहचान मिली थी.

Awarapan - Photo Gallery
2/5

आवारापन

इमरान हाशमी और श्रिया सरन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म आवारापन 20 साल पहले रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और अंडरवर्ल्ड का एक गहरा जाल दिखाया गया है. फिल्म में श्रिया ने एक छोटी सी लेकिन जरूरी भूमिका निभाई थी.

Ek: The Power of One - Photo Gallery
3/5

एक: द पावर ऑफ वन

बॉबी देओल, नाना पाटेकर और श्रिया सरन स्टारर 'एक: द पावर ऑफ वन' एक हाई-ऑक्टेन सस्पेंस एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में बॉबी देओल पर एक नेता की हत्या का झूठा आरोप लगता है, जो एक शूटर होता है. पूरी कहानी में असली कातिल और पुलिस की लुका-छिपी का जबरदस्त सस्पेंस दिखाया गया है.

Mission Istambul - Photo Gallery
4/5

मिशन इस्तांबुल

विवेक ओबेरॉय, जायद खान और श्रिया सरन की मिशन इस्तांबुल की कहानी काफी हैरान करने वाला है. ये फिल्म इंटरनेशनल टेररिज्म और मीडिया के काले सच पर आधारित एक सस्पेंस-थ्रिलर है. इसमें एक न्यूज नेटवर्क के पीछे छिपे रहस्यों को उजागर करने की कहानी दिखाई गई है.

Sabse Bada Khiladi - Photo Gallery
5/5

सबसे बड़ा खिलाड़ी

थलपति विजय और श्रिया सरन की तमिल सुपरहिट फिल्म का हिंदी डब वर्जन सबसे बड़ा खिलाड़ी एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में मुख्य किरदार को एक्स्ट्रा सेंसरी परसेप्शन (ESP) की बीमारी होती है. उसे वो सब दिखता है, जो भविष्य में होने वाला होता है. उसे ये भी पता होता है कि उसका हमशक्ल उसका मर्डर करेगा.

More News