मैदान में हीरो, ऑफिस में बाबू! Ishan Kishan और KL Rahul तक…टीम इंडिया के धुआंधार खिलाड़ी कर रहे सरकारी नौकरी
Indian Players With Goverment Job: टीम इंडिया की जर्सी पहले देश का नाम रोशन करने वाले कई खिलाड़ी मैदान के बाहर भी अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं. वह क्रिकेट के अलावा देश के प्रति एक और बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कोई खिलाड़ी पुलिस फोर्स में रहकर देश की रक्षा कर रहा है, तो कई आयकर विभाग में रहकर देश के भीतर भ्रष्टाचार पर नजर बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में, जो क्रिकेट के साथ-साथ सरकारी सेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
मोहम्मद सिराज
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज क्रिकेट खेलने के साथ तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर भी कार्यरत हैं.
केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल टीम इंडिया के लिए खेलते हैं और RBI में असिस्टेंट मैनेजर भी हैं.
रिंकू सिंह
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह क्रिकेट के साथ उत्तर प्रदेश में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (Regional Sports Officer) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
ईशान किशन
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के खिलाड़ी हैं और RBI पटना में असिस्टेंट मैनेजर हैं.
युजवेंद्र चहल
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल क्रिकेट खेलने के साथ आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.