Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • तीज पर साड़ी के साथ बनाएं ये 7 खूबसूरत जूड़े, हर कोई पूछेगा हेयरस्टाइल का राज

तीज पर साड़ी के साथ बनाएं ये 7 खूबसूरत जूड़े, हर कोई पूछेगा हेयरस्टाइल का राज

Teej Hairstyles: तीज पर साड़ी, मेहंदी और गहनों के साथ सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकता है. हरी या लाल साड़ी के साथ गजरा, मोती, फूल और गुलाब से सजे जूड़े ट्रेडिशनल के साथ रॉयल और मॉडर्न लुक भी देते हैं. जानिए तीज पर ट्राई करने के लिए 7 खूबसूरत जूड़ा डिजाइन.

Last Updated: August 11, 2026 | 4:21 PM IST
Why is the bun special on Teej? - Photo Gallery
1/8

तीज पर जूड़ा क्यों है खास?

तीज के दिन साड़ी के साथ जूड़ा एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो पूरे लुक को सलीकेदार और खूबसूरत बना देता है. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में खुले बालों की जगह जूड़ा बनाने से बाल संभले रहते हैं. इसके अलावा गजरा, फूल, मोती और सजावटी पिन लगाकर जूड़े को अलग-अलग अंदाज दिया जा सकता है.

Why is the bun special on Teej? - Photo Gallery
2/8

मोतियों वाला शाही जूड़ा

अगर आप तीज पर थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं, तो मोतियों से सजा यह जूड़ा आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. बालों को आगे से समेटकर पीछे ले जाएं और फ्रेंच स्टाइल में लपेटते हुए जूड़ा बनाएं. इसके बाद जूड़े पर छोटे-छोटे मोती लगाएं. भारी झुमकों और गहनों के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगा.

Simple bun with white gajra - Photo Gallery
3/8

सफेद गजरे वाला सिंपल जूड़ा

अगर आपके पास हेयरस्टाइल बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो साधारण गोल जूड़े के साथ सफेद गजरा लगा सकती हैं. जूड़े के चारों ओर गजरा लगाने से बेहद पारंपरिक लुक मिलता है. हरी या लाल साड़ी के साथ सफेद फूलों का गजरा खास तौर पर खूबसूरत नजर आता है.

low bun with pearl tassels - Photo Gallery
4/8

मोतियों की लटकन वाला लो जूड़ा

भारी साड़ी के साथ अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो गर्दन के पास नीचे की ओर बनाया गया लो जूड़ा ट्राई कर सकती हैं. इस जूड़े को मोतियों वाली लटकन या हेयर एक्सेसरी से सजाएं. यह हेयरस्टाइल खासकर हैवी साड़ी और पारंपरिक गहनों के साथ बेहद आकर्षक लगेगा.

A light bun decorated with half flowers - Photo Gallery
5/8

आधे फूलों से सजा हल्का जूड़ा

अगर आप कम मेहनत में हल्का और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो पूरे जूड़े को फूलों से सजाने के बजाय उसके आधे हिस्से पर छोटे फूल लगाएं. इससे हेयरस्टाइल ज्यादा भारी नहीं लगेगा और लुक भी खूबसूरत बना रहेगा. हल्की साड़ी के साथ यह जूड़ा खास तौर पर अच्छा लगेगा.

Decorate the bun with gajra all around - Photo Gallery
6/8

चारों ओर गजरे से सजाएं जूड़ा

गोल जूड़ा बनाकर उसके चारों ओर गजरा लगाने से तीज का पारंपरिक लुक आसानी से पाया जा सकता है. इसके साथ मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पूरे लुक को और निखार देंगे. हरी या लाल साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद पारंपरिक नजर आएगा.

rose flower bun - Photo Gallery
7/8

गुलाब के फूलों वाला जूड़ा

अगर आप तीज पर बाकी लोगों से थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं, तो गुलाब से सजा जूड़ा ट्राई कर सकती हैं. पहले सिंपल जूड़ा बनाएं और फिर उसे ताजे गुलाब के फूलों से सजाएं. लाल साड़ी के साथ लाल गुलाब और हरी साड़ी के साथ गुलाबी या सफेद गुलाब खूबसूरत कॉम्बिनेशन बना सकते हैं.

Twisted low bun for a modern look - Photo Gallery
8/8

ट्विस्टेड लो जूड़ा, मॉडर्न लुक के लिए

अगर आपको तीज पर पारंपरिक साड़ी के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहिए, तो यह ट्विस्टेड लो जूड़ा अच्छा विकल्प है. बालों में बीच की मांग निकालकर दोनों तरफ के बालों को हल्का ट्विस्ट करते हुए पीछे ले जाएं. दोनों हिस्सों को नीचे जोड़कर लो जूड़ा बनाएं और छोटे फूल या सजावटी पिन लगाएं. यह हेयरस्टाइल सिंपल होने के साथ काफी स्टाइलिश भी नजर आएगा.

More News