Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs SL: सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? पहले टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका, मोहम्मद कैफ ने बताया

IND vs SL: सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? पहले टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका, मोहम्मद कैफ ने बताया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मोहम्मद कैफ ने सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है. स्पिन के खिलाफ सरफराज का शानदार रिकॉर्ड और साई सुदर्शन की चोट उनके लिए बड़ा मौका बन सकती है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-11 14:48:54

Mobile Ads 1x1

India vs Srilanka: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा. इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि ध्रुव जुरेल की जगह टीम में पक्की नहीं मानी जा सकती. उनकी जगह सरफराज खान को मौका देने पर विचार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि मोहम्मद कैफ ने क्या कहा है?

कैफ का मानना है कि अगर भारत अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारना चाहता है तो सरफराज खान बेहतर विकल्प हो सकते हैं. खासकर श्रीलंका की स्पिन वाली पिचों पर सरफराज की बल्लेबाजी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. सरफराज लंबे समय से एक और टेस्ट मैच खेलने के मौके का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार शतक लगाया था. उस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशानी हुई थी, लेकिन सरफराज ने घूमती गेंदों को अच्छी तरह खेला था. यही वजह है कि श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

स्पिन के खिलाफ सरफराज का शानदार रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर टीम पहले से खेल रहे खिलाड़ियों को ही मौका देने की नीति अपनाती है, तो ध्रुव जुरेल को टीम में बरकरार रखा जा सकता है. लेकिन अगर सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन की बात करें तो उनकी पसंद सरफराज खान हैं. कैफ के मुताबिक, सरफराज नंबर-5 या नंबर-6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है.

सरफराज के लिए रास्ता खुला
कैफ ने कहा कि टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है. ऐसे समय में सरफराज जैसे बल्लेबाज टीम के लिए काफी काम आ सकते हैं. साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. अब उनकी नजर पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने पर होगी.

MORE NEWS