भारत-पाकिस्तान और देशभक्ति पर आधारित है, प्रीति जिंटा की ये शानदार 5 फिल्में, जिन्होंने बना दिया लोगों को उनकी एक्टिंग का फैन
बटवारा 1947
बटवारा 1947, एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने सह-लिखा और निर्देशित किया है. प्रीति जिंटा ने इस फिल्म में 'हमीदा' के रूप में फिल्मों में फिर से वापसी की है. यह फिल्म आमिर खान ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई है.
वीर जारा
इस फिल्म में प्रीति ज़िंटा ने ज़ारा हयात खान, जो एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी हैं, की भूमिका निभाई है. यह फिल्म एक लव-स्टोरी है जिसमें प्रीती ज़िंटा एक पाकिस्तानी लड़की रहती हैं, जिन्हें हिंदुस्तान के एक लड़के से प्यार हो जाता है.
मिशन कश्मीर
मिशन कश्मीर 2000 में बनी एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया है. फिल्म में संजय दत्त , ऋतिक रोशन , जैकी श्रॉफ , प्रीति जिंटा और सोनाली कुलकर्णी ने अभिनय किया है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा एक रिपोर्टर रहती हैं और उनका किरदार फिल्म में हल्के-फुल्के मोमेंट्स को लेकर आता है.
लक्ष्य
प्रीति ज़िंटा और ह्रितिक रोशन अभिनीत फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व (प्रारंभ में 12 सदस्य और बाद में 6) कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं. यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है.
द हीरो- लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई
सन्नी देओल और प्रीति जिंटा अभिनीत ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है. इस फिल्म में प्रीति ज़िंटा की मासूमियत को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में प्रीति ने कश्मीरी लड़की का किरदार निभाया है.