Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • आजमाएं ये आसान टिप्स, 10 मिनट में बर्फ जैसा चिल हो जाएगा पानी, करना होगा छोटा सा काम

आजमाएं ये आसान टिप्स, 10 मिनट में बर्फ जैसा चिल हो जाएगा पानी, करना होगा छोटा सा काम

Summer Tips for Cold Water: गर्मी के मौसम में लोग ठंडा पानी पीना चाहते हैं. ऐसे समय में बहुत से घरों में फ्रिज नहीं होता है. ऐसे में वे मटके का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि मटके का पानी स्वादिष्ट और एनर्जेटिक होता है. लेकिन उसमें पानी ठंडा होने में काफी समय लगता है. आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मटके के पानी को कम समय में ही ठंडा कर सकते हैं. साथ ही मटके का पानी ठंडा क्यों नहीं हो पाता है? 

Last Updated: April 28, 2026 | 2:18 PM IST
Wash the earthen pot with lukewarm water - Photo Gallery
1/5

गुनगुने पानी से धोएं मटका

अगर आपके मटके में पानी ठंडा नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले आपको मटका गुनगुने पानी से धोना चाहिए. ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. ऐसा करने से मटके में मौजूद छेद अच्छी तरह से खुल जाते हैं.

Wrap a cotton cloth - Photo Gallery
2/5

लपेटें कॉटन का कपड़ा

पानी को ठंडा रखने के लिए मटके को कॉटन के कपड़े से लपेटकर रखें. ये नमी को अच्छे से सोखने में मदद करता है. कपड़े को भिगोकर रखें, ताकि मटके में हवा लगने से कपड़े की नमी सूखेगी और पानी जल्दी ठंडा हो जाएगा.

Place the earthen pot near the window - Photo Gallery
3/5

खिड़की के पास रखें मटका

पुराने समय में मटके को खिड़की के पास रखा जाता था. कहा जाता था कि खिड़की से आने वाली हवा मटके को ठंडा करके पानी ठंडा करने में मदद करता है.

Keep the earthen pot in a well-ventilated place - Photo Gallery
4/5

हवादार जगह पर रखें मटका

मटके को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर उसमें हवा लग सके. हवा जितनी तेज चलेगी, उतनी जल्दी ही पानी ठंडा हो सकेगा. मटके को गर्म या बंद जगह पर रखने से पानी ठंडा होने में समय लग सकता.

Why doesn't the water cool down? - Photo Gallery
5/5

क्यों ठंडा नहीं हो पाता पानी?

बता दें कि बहुत से लोगों को मटके के सही इस्तेमाल के बारे में पता नहीं होता, जिसके कारण अक्सर पानी ठंडा नहीं हो पाता. इसके अलावा जब मटके की मिट्टी में मौजूद छोटे पोर्स भर जाते हैं, तो हवा का आना-जाना बंद हो जाता है, तो पानी ठंडा होने की प्रक्रिया कम हो जाती है.

More News