Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मंत्री का दामाद बनने से पहले जेल पहुंचा दारोगा, टूटा रिश्ता, फूट-फूटकर रोया छत्रपाल

मंत्री का दामाद बनने से पहले जेल पहुंचा दारोगा, टूटा रिश्ता, फूट-फूटकर रोया छत्रपाल

Meerut Bribe Case: मेरठ में एक दारोगा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेना भारी पड़ गया. एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दारोगा को रंगे हाथों पकड़कर जेल भेज दिया. आरोपी की शादी मंत्री की भतीजी से होने वाली थी. इस मामले के सामने आने के बाद उसका रिश्ता भी टूट गया.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-28 15:49:36

Mobile Ads 1x1

Meerut Bribe Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंत्री के होने वाले दामाद को दस हजार रुपये की रिश्वत लेना भारी पड़ गया. जानकारी के अनुसार, दारोगा छत्रपाल की शादी प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से होनी तय थी. वहीं हाल ही में दारोगा को हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया. दारोगा को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस पूरे मामले के कारण मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस शादी के रिश्ते को भी तोड़ दिया है.

वहीं बताया जा रहा है कि रिश्ता टूटने के बाद दारोगा जेल में फूट-फूटकर रोया और उसने कहा कि गलती हो गई. वो थाने में कुछ खा-पी नहीं रहा है. उसने कंकरखेड़ा थाने में तैनात अपने बैच के दारोगाओं से रोते हुए मदद की गुहार भी लगाई. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को पल्लवपुरम पुलिस ने 20 किलो 663 ग्राम गांजा पकड़ा गया. साथ ही देहरादून के नेहरू कालोनी निवासी दाउद, हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल और मेडिकल थाने के कालियागढ़ी निवासी मनीष को गिरफ्तार किया गया था. मुकदमे में मनीष की पत्नी सीमा भी आरोपी थीं. ये मामला दारोगा छत्रपाल को सौंपा गया. जेल से छूटने के बाद मनीष ने दारोगा से संपर्क किया. इसके बाद छत्रपाल और मनीष के बीच बातचीत हुई. छत्रपाल ने मनीष को भरोसा दिलाया कि वो मामले से सीमा को क्लीनचिट दे देगा. 

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

सीमा को क्लीनचिट दिलाने के लिए मनीष ने छत्रपाल को 1 लाख रुपये दिए. हालांकि सीमा को क्लीनचिट नहीं मिल सकी. छत्रपाल ने दोबारा मनीष से 50 हजार रुपये मांगे, तो दोनों के बीच 10 हजार रुपये में बात बनी. बीते शनिवार इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम बनी. वहां पर छत्रपाल को मनीष से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया. इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

5 मई को होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि छत्रपाल बरेली के मीरगंज थाने के लवेड़ा दुर्गा प्रसाद गांव का रहने वाला है. उसकी शादी 5 मई को बरेली के आंवला से विधायक और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से होनी थी.

ये भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम… सैफई में युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल

Tags:

MORE NEWS