Summer Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग ठंडक पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. कुछ लोग एसी लगवाते हैं, तो वहीं कुछ लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि कूलर यूजर्स अक्सर कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए नए-नए या पुराने तरीके अपनाते हैं. इसके लिए वे कूलर को खुली जगह पर रखते हैं और उसकी घास बदलते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कूलर के अंदर मटका रखने की सलाह दी जा रही है. दावा किया जा रहा है कि कूलर के अंदर मटका रखने से हवा ठंडी आने लगती है.
इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कहा जा रह है कि मटके के अंदर कुछ छेद करके रख दें. इसके बाद उसमें पानी की मोटर डाल दें. वहीं दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से कूलर से पहले के मुकाबले ठंडी हवा आने लगती है. उनका मानना है कि मटके से गुजरकर जाने वाला पानी ठंडा हो जाएगा. इससे कूलर की हवा पहले से ज्यादा ठंडी आने लगी.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय कुछ और ही हैं. उनका कहना है कि कूलर में मटका रखने से हवा की ठंडक में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. इसको लेकर कुछ टेस्ट्स किए गए हैं, जिसमें पाया गया कि कूलर पहले जितनी ठंडी हवा दे रहा था. मटका रखने के बाद भी लगभग हवा उतनी ही ठंडी थी.
कैसे मिलेगी ठंडी हवा?
अगर आप कूलर में ठंडक चाहते हैं, तो कूलर की सही मेंटेनेंस, साफ पानी और अच्छी क्वालिटी के पैड का इस्तेमाल करना सबसे फायदेमंद माना जाता है. वहीं, अगर मटका रखने से कूलर की ठंडक न बढ़ने के कारण पर बात करें तो, बता दें कि कूलर वाष्पीकरण के सिद्धांत पर काम करता है. ऐसे में जब कूलर का पानी पैड के संपर्क में आता है, तो ठंडी हवा बनती है. वहीं कहा जा रहा है कि मटके वाला जुगाड़ कूलर की कार्यक्षमता पर असरकारक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Alert: आसमान से बरसती आग और लू का कहर! शरीर को ‘Heat Stroke’ से बचाने के लिए नोट कर लें ये 5 जरूरी बातें!