कौन हैं ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ विजेता तन्वी कोल्टे? कभी मॉडलिंग से शुरू किया करियर, आज इतनी है नेटवर्थ
Who is Tanvi Kolte: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया गया शो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ आखिरकार समाप्त हो गया है. इस सीजन को अपना विजेता मिल गया है. ग्रैंड फिनाले में तन्वी कोल्टे ने खिताब अपने नाम किया. अब हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है. तो चलिए जानते हैं कौन हैं तन्वी कोल्टे.
मराठी बिग बॉस 6 की हैं विनर
तन्वी कोल्टे ने 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' के ग्रैंड फिनाले में राकेश बापट को हराकर शो जीत लिया. उन्हें 15 लाख रुपये नकद, एक ट्रॉफी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और 10 लाख रुपये के हीरे के आभूषणों का वाउचर भी मिला.
महाराष्ट्र की रहने वाली हैं तन्वी कोल्टे
तन्वी कोल्टे एक मराठी टेलीविजन अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर हैं. वह महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली हैं. उनका जन्म 7 फरवरी 1998 को हुआ था.
कहां से प्राप्त की शिक्षा?
तन्वी कोल्टे ने अपनी शुरुआती शिक्षा रत्नागिरी से की. इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए पुणे चली गईं, जहाँ उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की.
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
तन्वी कोल्टे ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में हाथ आजमाया. फिर सौंदर्य प्रतियोगिताओं की दुनिया में कदम रखा और मिस रत्नागिरी 2018 और मिस गोवा 2020 जैसे खिताब जीतकर पहचान हासिल की.
टीवी की दुनिया में किया कमाल
इसके बाद एक्ट्रेस ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और मराठी शो 'लक्ष्मी निवास' में सिंचना का किरदार निभाया. उन्होंने शो को बीच में ही छोड़कर बिग बॉस मराठी 6 में हिस्सा लिया, और इसी फैसले ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया.
धाकड़ गर्ल से मशहूर हुईं तन्वी
बिग बॉस मराठी सीजन 6 के दौरान तन्वी कोल्टे अपने निडर रवैये और मजबूत विचारों के कारण धाकड़ गर्ल नाम से मशहूर हुईं.
कितनी है नेटवर्थ?
शो, मॉडलिंग, सोशल मीडिया और ब्रांडिंग के काम से उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 50 लाख से 80 लाख रुपये के बीच बताई जाती है. बिग बॉस के घर के तन्वी के राकेश बापट और विशाल कोटियन जैसे प्रतियोगियों के साथ कई बार तीखी बहस और झगड़े हुए. इन विवादों के कारण वो और मशहूर हो गईं.