Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Who Is Siwet Tomar: हाथापाई के बाद शो से हुए OUT! कभी रोडीज में मचाया था तहलका, जानें कौन हैं सिवेत तोमर?

Who Is Siwet Tomar: हाथापाई के बाद शो से हुए OUT! कभी रोडीज में मचाया था तहलका, जानें कौन हैं सिवेत तोमर?

Who Is Siwet Tomar: रियलिटी शो की दुनिया में कुछ कंटेस्टेंट अपने खेल से पहचान बनाते हैं, तो कुछ अपने बेबाक अंदाज और विवादों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सिवेत तोमर इन दिनों कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट हैं. ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शो में नजर आ चुके सिवेट अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के बीच मामला इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया.

Last Updated: September 29, 2026 | 10:15 AM IST
siwet tomar - Photo Gallery
1/5

कौन है सिवेत तोमर?

सिवेत तोमर का जन्म 3 जुलाई 1998 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था. वह मॉडल, एक्टर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की. साल 2018 में उन्होंने 'मिस्टर देहरादून' का खिताब जीता और इसके बाद रियलिटी टीवी की ओर बढ़े.

who is siwet tomar - Photo Gallery
2/5

रोडीज और स्प्लिट्सविला से मिली पहचान

सिवेत को असली पहचान 'रोडीज: कर्म या कांड' से मिली. साल 2023 में वह इस शो के फर्स्ट रनर-अप रहे. इसके बाद 2024 में वह 'स्प्लिट्सविला X5' में नजर आए. शो में उनके गेम, टास्क और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ टकराव ने उन्हें खूब चर्चा दिलाई. बाद में सिवेट 'रोडीज: डबल क्रॉस' में इनसाइडर के तौर पर दिखाई दिए. साल 2026 में वह 'द 50' के बाद 'राइज एंड फॉल 2' का हिस्सा बने.

siwet tomar news - Photo Gallery
3/5

अनिका शर्मा से जुड़ा रिश्ता

'स्प्लिट्सविला X5' में सिवेट की मुलाकात अनिका शर्मा से हुई थी. शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता चर्चा में रहा. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए. सिवेत ने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप की पुष्टि भी की थी.

siwet tomar controversy - Photo Gallery
4/5

शहजाद पूनावाला से विवाद क्यों हुआ?

'राइज एंड फॉल 2' में शुरुआत में सिवेट और शहजाद साथ नजर आए, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए. एक टास्क के दौरान सिवेट ने शहजाद पर पीठ पीछे अलग बातें करने और उनका साथ नहीं देने का आरोप लगाया. बहस बढ़ी तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. मामला तब गंभीर हो गया जब विवाद के दौरान सिवेट ने शहजाद की गर्दन पकड़ी और उन्हें धक्का दिया.

siwet tomar - Photo Gallery
5/5

सिवेत को शो से किया बाहर

इस घटना के बाद शो के नियमों के तहत मेकर्स ने सिवेट को बाहर कर दिया. शो में मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स ने इस फैसले पर असहमति भी जताई और सिवेट के समर्थन में शो छोड़ने का फैसला किया. इस विवाद के बाद सिवेत तोमर एक बार फिर रियलिटी टीवी की सुर्खियों में आ गए हैं.

More News