Live TV
Search
Home > क्रिकेट > क्या सच में समरीन को डेट कर रहे अर्शदीप सिंह? एक्ट्रेस ने किया क्लियर, एक कॉमेंट में सब कह दिया

क्या सच में समरीन को डेट कर रहे अर्शदीप सिंह? एक्ट्रेस ने किया क्लियर, एक कॉमेंट में सब कह दिया

Arshdeep Singh-Samreen Relationship: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वजह उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन है. समरीन ने अब सब क्लियर कर दिया है.

Written By:
Last Updated: August 3, 2026 19:48:40 IST

Mobile Ads 1x1
Arshdeep Singh-Samreen Relationship:  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं. पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिस पर अर्शदीप सिंह ने भालू और लाल दिल वाले इमोजी के साथ प्यारा सा रिएक्शन दिया. इसके बाद समरीन कौर ने भी लाल दिल और लॉक इमोजी भेजकर जवाब दिया.
इस कॉमेंट के बाद फैंस को ऐसा लगने लगा है कि अर्शदीप और समरीन सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.  इसके अलावा अगर क्रिकेट की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने हाल ही में भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर सफेद गेंद वाली सीरीज खेली थी. टी20 सीरीज में वह टीम इंडिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे. हालांकि, वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने सिर्फ एक वनडे मैच खेला, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले पाए और 72 रन खर्च किए.
अब अर्शदीप सिंह को आने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ ज़ोन की टीम में शामिल किया गया है. जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कन्हैया वाधवान को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं हरियाणा के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को भी टीम में जगह मिली है. अर्शदीप को साल 2025 के इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी चुना गया था, लेकिन चोट और टीम संयोजन की वजह से वह टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए.

जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत के बाद चयनकर्ताओं ने टीम के कई खिलाड़ियों को मौका दिया है. टीम में क़मरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युधवीर सिंह को भी शामिल किया गया है. दिल्ली के आयुष बदोनी को उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा यश धुल, सनत सांगवान, आयुष डोजा, निशांत सिंधु और अर्जुन शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू होगी, जहां खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.

MORE NEWS