Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का बड़ा बयान आया है. क्या Mohsin Naqvi के न आने से मेडल ड्रामा टल गया, या वजह कुछ और थी? पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें...

Written By:
Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Mobile Ads 1x1

ऐची-नागोया एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच तय हुआ है. गोल्ड मेडल का यह बड़ा मैच 3 अक्टूबर को निशिन शहर के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पीसीबी (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी भी इस मैच को देखने आएंगे. वही मोहसिन नकवी जिन पर एशिया कप की ट्रॉफियां अपने पास रखने का आरोप लगा था.

मोहसिन नकवी फाइनल में शामिल नहीं हो पाएंगे

हालांकि, शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान से साफ हो गया है कि मोहसिन नकवी इस मैच में मौजूद नहीं रहेंगे. एशियाई क्रिकेट परिषद ने अपने आधिकारिक ‘X’ (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी, ‘पुराने और जरूरी कामों की वजह से एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई खेल 2026 के फाइनल में शामिल नहीं हो पाएंगे. लेकिन उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले चारों टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.’

एशियाई खेलों का यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार (IST) 3 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे शुरू होना है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर प्रवेश किया है. गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) का मुकाबला हुआ.

मोहसिन नक़वी मेडल देते तो भारतीय टीम को लेना पड़ता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में अगर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा मोहसिन नकवी को मेडल बांटने की जिम्मेदारी दी जाती है, ऐसे में अगर मोहसिन नक़वी मेडल देते तो भारतीय टीम को लेना पड़ सकता था क्योंकि ऐसा न करने पर इसे खेलों, OCA और उनके प्रतिनिधि का अनादर माना जाता, जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती थी. नियमों में साफ उल्लेख है कि पदक वितरण समारोह के दौरान किसी भी प्रकार का राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय विरोध/प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित है.

एशिया कप का पुराना विवाद

अगर मोहसिन नकवी मेडल समारोह में शामिल होते, तो परिस्थितियां क्या बनतीं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि इससे पहले एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ वापस ले गए थे, जो आज तक विजेता टीम को नहीं मिली है. फिर इस साल की शुरुआत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था.

MORE NEWS