Lhuan Dre Pretorius 188 Scorecard: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना कई खिलाड़ियों के लिए मुश्किल रहा है. 2013 के IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए गेल ने ऐतिहासिक नाबाद 175 रन बनाए थे. उनके नाम T20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था. यह रिकॉर्ड 13 साल तक कायम रहा था. अब, साउथ अफ्रीका के मशहूर खिलाड़ी लुहान ड्रीस प्रीटोरियस ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रीटोरियस ने CSA T20 चैलेंज में यह उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया.
लुहान ड्रीस प्रीटोरियस की बड़ी उपलब्धि
2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच एक शानदार मैच हुआ. मैच में प्रीटोरियस ने 79 गेंदों पर नाबाद 188 रन बनाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस धमाकेदार पारी में 15 चौके और 13 छक्के लगाए. प्रीटोरियस ने सिर्फ 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी की 73वीं गेंद पर चौका लगाकर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया.
पूरे मैच में प्रिटोरियस छाए रहे. उनकी टीम टाइटन्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 267 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में नाइट्स की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई और 17.2 ओवर में सिर्फ 143 रन ही बना पाई. प्रिटोरियस के नाबाद 188 रन अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए हैं.
लुहान ड्री प्रिटोरियस का करियर
लुहान ड्री प्रिटोरियस ने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया है. वह अपनी तेज रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और उन्हें साउथ अफ्रीका का भविष्य माना जाता है. प्रिटोरियस ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 235 रन और एक सेंचुरी बनाई है. तीन ODI मैचों में उनके नाम 142 रन भी हैं. उन्होंने 17 T20 मैचों में 427 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं. प्रीटोरियस सिर्फ़ 20 साल के हैं. साउथ अफ्रीका के लिए उनका करियर ज़बरदस्त होने वाला है. वे भविष्य में बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर प्रीटोरियस ने बड़ी इनिंग खेलने की अपनी काबिलियत दिखाई है. देखना होगा कि वे वर्ल्ड क्रिकेट में कितनी पहचान बना पाते हैं.