Live TV
Search
Home > खेल > कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा! नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यश वीर ने हासिल किया ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा! नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यश वीर ने हासिल किया ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2026: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेंस जैवलिन थ्रो में 85.83 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनके अलावा यश वीर सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता.

Written By:
Last Updated: August 1, 2026 11:43:08 IST

Mobile Ads 1x1

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार की शाम भारत के लिए काफी यादगार रही. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मेडल्स जीते. मुक्केबाजी से लेकर जूडो और एथलेटिक्स के मैदान पर भारत का तिरंगा लहराया. मेंस जैवलिन थ्रो में भारत ने दोहरा इतिहास रचा. भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना बेस्ट थ्रो 85.83 मीटर फेंककर सिल्वर जीता. वहीं, 24 साल के युवा खिलाड़ी यश वीर सिंह ने भी अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंका और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता.

सिल्वर जीतने के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा?

मेंस जैवलिन थ्रोअर में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने ANI से कहा, ‘इससे एशियन गेम्स की यादें ताजा हो गईं, जहां किशोर और मैंने दोनों ने मेडल जीते थे. मैं सच में बहुत खुश हूं कि यशवीर ने इतने जरूरी पल में अपना पर्सनल बेस्ट हासिल किया. साथ में पोडियम पर होना बहुत अच्छा लगता है. राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा खुशी की बात होती है. इसके अलावा, मैंने सीजन का बेस्ट भी हासिल किया और मेरी वापसी अच्छी चल रही है. आगे और भी कॉम्पिटिशन हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं’ बता दें कि यश वीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज जीता है, जो उनके करियर का पहला इंटरनेशनल मेडल है.

जूडो में भारत को पहला गोल्ड मिला

कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो के अलावा जूडो में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. महिला जूडोका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को जूडो का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. साथ ही, भारतीय मुक्केबाजों ने भी अपना दबदबा कायम रखा. कई भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई.
वहीं, भारत के स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने मेन्स डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में डेकाथलॉन में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

MORE NEWS