Live TV
Search
Home > क्रिकेट > इंग्लैंड क्रिकेट को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले धाकड़ बैटर चोटिल, दो नए प्लेयर्स को मौका

इंग्लैंड क्रिकेट को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले धाकड़ बैटर चोटिल, दो नए प्लेयर्स को मौका

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. शानदार फॉर्म में चल रहे जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जॉर्डन कॉक्स को नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-06 15:39:09

Mobile Ads 1x1

पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें पिछले महीने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान दाएं घुटने में चोट लगी थी. अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने साफ कर दिया है कि बेथेल पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

जैकब बेथेल की जगह युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया है. जॉर्डन ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अब उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा. यह टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से लीड्स में शुरू होगी.

जॉर्डन कॉक्स और डैन लॉरेंस को मिला बड़ा मौका
इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें डैन लॉरेंस की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने इस सीजन सरे के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें फिर से मौका मिला है. 29 वर्षीय लॉरेंस अब तक 14 टेस्ट मैचों में 671 रन बना चुके हैं और उनसे मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी. पूर्व उपकप्तान ओली पोप भी टीम में लौट आए हैं.

सेलेक्टर्स ने टीम पर जताया भरोसा
इंग्लैंड मेंस टीम के नेशनल सेलेक्टर्स मार्कस नॉर्थ ने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी क्रिकेटरों का सही संतुलन रखा गया है. उन्होंने डैन लॉरेंस की घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की. वहीं जॉर्डन कॉक्स को इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा कि जैकब बेथेल की गैरमौजूदगी में उनके पास नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है.

MORE NEWS