Live TV
Search
Home > खेल > फीफा विश्व कप में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी! इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, 64 साल बाद हुआ ऐसा

फीफा विश्व कप में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी! इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, 64 साल बाद हुआ ऐसा

France vs England: इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में फ्रांस को 6-4 से हरा दिया है. इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही इंग्लैंड ने ब्रांज मेडल जीत लिया है और करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की.

Written By:
Last Updated: July 19, 2026 11:20:42 IST

Mobile Ads 1x1

France vs England: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वैसे तो कोई भी टीम तीसरे स्थान के लिए मुकाबला नहीं खेलना चाहती है, लेकिन इस मैच को ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिए याद किया जाएगा. फ्रांस बनाम इंग्लैंड के इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने. इस मुकाबले में फीफा विश्व कप इतिहास में 64 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब दोनों टीमों ने 4-4 या उससे ज्यादा गोल किए. इससे पहले साल 1964 में सोवियत संघ बनाम कोलंबिया के विश्व कप मैच में दोनों टीमों की ओर से 4-4 गोल किए गए थे. अब फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में ऐसा हुआ है.

44 साल बाद हुआ ऐसा

फीफा विश्व कप के इतिहास में 44 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी मैच में 10 या उससे ज्यादा गोल दागे गए. विश्व कप इतिहास में अभी तक सिर्फ 6 ऐसे मैच खेले गए हैं, जिनमें 10 या उससे ज्यादा गोल हुए हैं. इस लिस्ट में फ्रांस बनाम इंग्लैंड के बीच मियामी स्टेडियम पर खेला गया मैच छठे नंबर पर है. वहीं, विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड साल 1982 के मैच में बना था, जो अल साल्वाडोर और हंगरी के बीच खेला गया था. इस मैच में हंगरी ने 10-1 से जीत दर्ज की थी.

कैसा रहा फ्रांस-इंग्लैंड का मैच?

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच तीसरे स्थान के लिए खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 10 गोल हुए, जिसमें इंग्लैंड ने 6 गोल और फ्रांस ने 4 गोल किए. पहले हाफ में इंग्लैंड की ओर से डेक्लन राइस (तीसरे मिनट), एजरी कोन्सा (18वें मिनट) और बुकायो साका ने 2 गोल (37वें और इंजरी टाइम) किए. इसके दम पर इंग्लैंड ने 4-0 से बढ़त बना ली. फिर हाफ-टाइम के बाद फ्रांस ने वापसी की.

एम्बाप्पे ने 48वें मिनट में पहला गोल दागा, जिसके बाद 54वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर स्कोर 4-2 कर दिया. इसके बाद 66वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन 87वें मिनट में बुकायो साका ने पेनल्टी से अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया. इंजरी टाइम में ओस्मान डेम्बेले ने गोल कर फ्रांस को फिर 5-4 के करीब पहुंचाया, लेकिन 98वें मिनट में जूड बेलिंगहम के एक हैरतअंगेज गोल दागकर इंग्लैंड को 6-4 से जीत दिला दी.

इंग्लैंड को मिलेंगे करोड़ों रुपये

इस रोमांचक मुकाबले के साथ ही इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 में ब्रांज मेडल जीत लिया है. तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने वाली इंग्लैंड को इनाम के रूप में 29 मिलियन डॉलर यानी करीब 279.2 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, चौथे स्थान पर रहने वाली फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर यानी 260 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी.

MORE NEWS