Live TV
Search
Home > खेल > Great Khali Health Update: ग्रेट खली की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, हादसे के बाद आया हेल्थ अपडेट, फैंस की थमीं सांसें!

Great Khali Health Update: ग्रेट खली की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, हादसे के बाद आया हेल्थ अपडेट, फैंस की थमीं सांसें!

The Great Khali Car Accident: डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर 'द ग्रेट खली' की कार का पानीपत के पास एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद खली ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है. जानिए अब कैसी है हालत.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 11:10:13 IST

Mobile Ads 1x1

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) स्टार और हॉल ऑफ फेमर ‘द ग्रेट खली’ की कार का शनिवार, 29 अगस्त को एक्सीडेंट हो गया. वो खुद भी उस कार में मौजूद थे. जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हैं कि आखिर वो कैसे हैं, उन्हें चोट तो नहीं आई. उनकी हेल्थ का क्या अपडेट है. एक्सीडेंट के बाद खली ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है. 

पानीपत के पास हुआ हादसा

आपको बता दें कि 29 अगस्त को खली अपनी एसयूवी (SUV) गाड़ी से पंजाब से हरियाणा के सोनीपत जा रहे थे. इसी दौरान पानीपत टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक दूसरी गाड़ी से हो गई.  हालांकि, राहत की बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. इसके बाद वे दूसरी गाड़ी से अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गए. 

खली ने जारी किया वीडियो 

एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस खली की सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए थे. इस पर 54 साल के खली ने इंस्टाग्राम रील के जरिए एक वीडियो जारी किया.

खली ने अपने वीडियो में कहा, ‘हेलो दोस्तों, सत श्री अकाल, नमस्कार. मैं The Great Khali बोल रहा हूँ. कल मेरा जो छोटा सा एक्सीडेंट हुआ था, उसको लेकर बहुत से लोग कॉल और मैसेज करके मेरा हाल-चाल पूछ रहे हैं. मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि मैं बिल्कुल ठीक हूँ. भगवान की कृपा और आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं. गाड़ी की थोड़ी सी टक्कर हुई थी, सब नॉर्मल है. मैं इस छोटी सी बात का बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहता था, लेकिन यह खबर सोशल मीडिया और नेशनल मीडिया में फैल गई. मैं पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हूँ. आप सभी के प्यार और चिंता के लिए दिल से शुक्रिया. अपना ध्यान रखें, जय हिंद, जय भारत.’

क्या फिर से WWE रिंग में नजर आएंगे खली?

ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे खतरनाक रेसलर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने द अंडरटेकर, जॉन सीना और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों के साथ मुकाबले खेले हैं. साल 2021 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

हालांकि, खली अब एक्टिव रेसलिंग नहीं करते, लेकिन फैंस उन्हें एक बार फिर रिंग में देखना चाहते हैं. एक हालिया इंटरव्यू में खली ने संकेत दिए थे कि वे ‘रॉयल रंबल’ (Royal Rumble) मैच में एक बार के लिए रिंग में वापसी कर सकते हैं. खली ने यह भी साफ किया कि पुरानी चोटों की वजह से वे फुल-टाइम रेसलिंग नहीं कर सकते. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को खली का यह जलवा दोबारा कब देखने को मिलता है.

MORE NEWS