Live TV
Search
Home > खेल > IND vs AFG: मैच बारिश में धुला तो क्या Asian Games 2026 से बाहर होगा भारत? जानें क्वार्टर फाइनल का पूरा समीकरण

IND vs AFG: मैच बारिश में धुला तो क्या Asian Games 2026 से बाहर होगा भारत? जानें क्वार्टर फाइनल का पूरा समीकरण

IND vs AFG Weather Report: मुकाबले के दौरान बारिश न होने के बावजूद मैच पर खतरा बना रह सकता है. AccuWeather के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे बारिश की संभावना 85 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 81 प्रतिशत है.

Written By:
Last Updated: September 28, 2026 09:35:19 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs AFG Weather Report: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पुरुष क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर सोमवार, 28 सितंबर को मौसम की मार का खतरा मंडरा रहा है. निसिन में लगातार बारिश के कारण इसी मैदान पर दिन का पहला क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और हांगकांग के बीच बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क का आउटफील्ड खेलने लायक नहीं था.भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला है. जापान का समय भारत से साढ़े तीन घंटे आगे है.

IND vs AFG मैच के दौरान बारिश होगी?

AccuWeather के प्रति घंटे के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुकाबला शुरू होने के समय बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है. स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो 2 बजे घटकर 34 प्रतिशत हो जाती है. इसके बाद 3 बजे फिर 40 प्रतिशत और शाम 4 बजे 58 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. शाम 6 बजे बारिश की संभावना 60 प्रतिशत बताई गई है. हालांकि, ये आंकड़े बारिश होने की संभावना बताते हैं, मैच पूरी तरह धुलने की नहीं.

मैच शुरू होने से पहले भी बड़ी चुनौती

मुकाबले के दौरान बारिश न होने के बावजूद मैच पर खतरा बना रह सकता है. AccuWeather के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे बारिश की संभावना 85 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 81 प्रतिशत है. ऐसे में दोपहर 2 बजे मैच शुरू होने से पहले आउटफील्ड को सूखने के लिए बहुत कम समय मिलेगा.दोपहर के बाद भी बारिश लौटने का अनुमान है. इसलिए मैच खेला जाएगा या नहीं, इसका फैसला सिर्फ मौसम के पूर्वानुमान से नहीं होगा. मैदान की स्थिति और आउटफील्ड खेलने लायक है या नहीं, इसका आकलन अंपायर और मैच अधिकारियों को करना होगा.

पाकिस्तान का मैच भी बारिश के कारण हुआ रद्द

निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की स्थिति पहले ही चिंता बढ़ा चुकी है. रविवार को लगातार बारिश के कारण पाकिस्तान का ट्रेनिंग सेशन भी प्रभावित हुआ था. सोमवार सुबह जारी बारिश और गीले आउटफील्ड की वजह से पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा.महिला टूर्नामेंट में भी इस मैदान पर मौसम की वजह से मुकाबला रद्द हो चुका है. 17 सितंबर को बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टर फाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. कई दिनों की बारिश के कारण आसमान साफ होने के बावजूद कोरोगी का आउटफील्ड खेलने लायक नहीं हो पाया था.

भारत-अफगानिस्तान मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो जाता है और मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकलता, तो प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार भारत को बेहतर रैंकिंग/सीडिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी. इसी नियम के तहत सोमवार को पाकिस्तान को हांगकांग के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सेमीफाइनल का टिकट मिला.महिला वर्ग में बांग्लादेश भी चीन के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद इसी प्रावधान के तहत आगे बढ़ा था.दिलचस्प बात यह है कि पिछले एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भी बारिश ने अहम भूमिका निभाई थी. भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था.पुरुष क्रिकेट के बाकी क्वार्टर फाइनल 29 सितंबर, सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को होने हैं. ऐसे में नॉकआउट चरण के शेड्यूल में मौसम के कारण ज्यादा अतिरिक्त समय उपलब्ध नहीं है.

नागोया में भारी बारिश ने भी बढ़ाई चिंता

इस महीने की शुरुआत में नागोया में हुई भारी बारिश भी मौसम को लेकर चिंता बढ़ाने वाली रही. जापान की मौसम एजेंसी के अनुसार, 8 सितंबर को नागोया में 219.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. हालांकि, सोमवार के भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए तत्काल चिंता हाल की बारिश और कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के गीले आउटफील्ड को लेकर है.

MORE NEWS