Live TV
Search
Home > खेल > IND vs SL Test Series: ‘पंत में वो ऊर्जा नहीं दिख रही…’ श्रीलंका दौरे के लिए ऋषभ पंत के चयन पर दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान

IND vs SL Test Series: ‘पंत में वो ऊर्जा नहीं दिख रही…’ श्रीलंका दौरे के लिए ऋषभ पंत के चयन पर दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल की कप्तानी में ऋषभ पंत और 33 साल के सारांश जैन को जगह मिली है, लेकिन इस चयन पर दिग्गज की प्रतिक्रिया ने बहस छेड़ दी है. पूरी खबर पढ़ें!

Written By:
Last Updated: July 29, 2026 22:53:05 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई है. पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस चयन पर थोड़ी हैरानी जताई है. उनका मानना है कि आईपीएल के दौरान पंत के खेल में वह ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर नहीं आ रहा था. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने पंत के एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौटने की उम्मीद भी जताई है.

अपने यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, ‘ऋषभ पंत का चयन मेरे लिए थोड़ा हैरान करने वाला है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर उनकी फिटनेस और प्रदर्शन करने का जज्बा कैसा रहता है, क्योंकि आईपीएल में उनका आत्मविश्वास और एनर्जी लेवल थोड़ा कम लग रहा था.’

पंत की वापसी पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘लेकिन अब वह एक बार फिर देश के लिए खेल रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि जर्सी नंबर 17 में मैदान पर उतरते ही उनका सर्वश्रेष्ठ रूप देखने को मिलेगा. मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और बस उन्हें पूरी ऊर्जा के साथ खेलते देखना चाहता हूं.’

क्या सारांश जैन पर भी बोले डिविलियर्स?

मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. इस ऑलराउंडर पर टिप्पणी करते हुए डिविलियर्स ने कहा, ‘सारांश जैन का चयन वाकई एक बड़ा सरप्राइज है. वह 33 साल के हैं और लंबे समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. आखिरकार उन्हें यह मौका मिलते देखना बेहद सुखद है. वॉशिंगटन सुंदर की तरह वह भी दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज हैं.’

15 अगस्त से शुरू होगी श्रीलंका सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज के दोनों मुकाबले गॉल और कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), साई सुदर्शन.

MORE NEWS