Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK Asian Games: एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार होगा भारत-पाकिस्‍तान का मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे हो सकती है दोनों टीमों की भिड़ंत

IND vs PAK Asian Games: एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार होगा भारत-पाकिस्‍तान का मुकाबला? जानिए कब, कहां और कैसे हो सकती है दोनों टीमों की भिड़ंत

IND vs PAK Asian Games 2026: क्या एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा? दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, लेकिन फाइनल का रास्ता आसान नहीं है. जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित, एशियन गेम्स में दोनों टीमों का इतिहास और 2008 के बाद से बिगड़े क्रिकेट संबंधों की पूरी कहानी.

Written By:
Last Updated: September 28, 2026 13:49:19 IST

Mobile Ads 1x1

एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं होगा.

सोमवार को भारत बनाम अफगानिस्तान और पाकिस्तान बनाम हांगकांग के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होने थे, लेकिन बारिश की वजह से दोनों मैच रद्द हो गए. इसके बाद, बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया.

फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों को जीतना जरूरी

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला तभी संभव है, जब दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतें. सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगी. वहीं, पाकिस्तानी टीम का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. यानी अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाती हैं, तो फैंस को भारत-पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिलेगा.

एशियन गेम्स में कभी नहीं हुआ आमना-सामना

एशियन गेम्स में अब तक भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच कोई मैच नहीं हुआ है. पाकिस्तान 2010 से एशियाई खेलों में भाग ले रहा है, जबकि भारतीय टीम 2022 से इसमें शामिल हुई है.

2022 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. तब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और बेहतर रैंकिंग की वजह से भारत को विजेता घोषित किया गया था.

कैसे खराब हुए भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते?

26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था. 10 आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन पॉइंट समेत कई जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह से तोड़ लिए.

इसके बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेलना बंद हो गया. अब भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी (ICC) और एसीसी (ACC) के बड़े टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं.

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट 

  • 2008: भारतीय टीम आखिरी बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी. भारत ने वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे थे.
  • 2013: पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने भारत आई थी. इस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले गए थे. पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी.
  • 2023: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत आई थी. टीम ने अपने 9 में से 4 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही.

वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात दी थी.

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में महज 114 रनों पर सिमट गई थी.

MORE NEWS