Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ट्रिपल सेंचुरी से चुके ईशान किशन, जानिए कौन हैं Duleep Trophy में तिहरा शतक बनाने वाले सिर्फ 2 बल्लेबाज? नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

ट्रिपल सेंचुरी से चुके ईशान किशन, जानिए कौन हैं Duleep Trophy में तिहरा शतक बनाने वाले सिर्फ 2 बल्लेबाज? नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Ishan Kishan Double Century: दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 रनों की मैराथन पारी खेलने वाले कप्तान ईशान किशन महज 30 रनों से अपने पहले तिहरे शतक से चूक गए. रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दोबारा क्रीज पर लौटे ईशान ने महज 20 रन ही बना सके. जानिए Duleep Trophy के इतिहास में किन 2 बल्लेबाजों ने तिहरा शतक लगाया है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-07 18:15:43

Mobile Ads 1x1

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर तरफ खलबली मचा दी है. मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़ा और 270 रन बनाए. जिस अंदाज में ईशान खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से 300 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने त्रिपुरानी विजय की गेंद पर समरन रविचंद्रन को कैच थमा दिया और इस तरह उनकी 270 रनों की यह तूफानी पारी थम गई.

आपको बताते चलें कि इससे पहले ईशान किशन 250 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे लेकिन तिहरा शतक लगाने के इरादे से दुबारा मैदान पर उतरे ईशान किशन महज 20 रन और जोड़ सके. अगर ईशान किशन 300 का आंकड़ा छू लेते, तो वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास के एक बेहद खास और दुर्लभ क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लेते. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दशकों लंबे इतिहास में अब तक केवल 2 ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जो तिहरा शतक (Triple Century) जमा सके हैं. आइए जानते हैं उन दो धुरंधरों के बारे में:

1. रमन लांबा (320 रन)

दलीप ट्रॉफी में सबसे पहला तिहरा शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड नॉर्थ जोन के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रमन लांबा के नाम दर्ज है. साल 1987-88 के सीजन में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए रमन लांबा ने गेंदबाजों को पानी पिला दिया था. उन्होंने 471 गेंदों का सामना करते हुए 320 रनों की विशाल पारी खेली थी, जिसमें 30 चौके और 10 छक्के शामिल थे. रमन लांबा का 320 रन का यह स्कोर आज भी दिलीप ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है.

2. गगन खोड़ा (300 रन)*

इस सूची में दूसरा नाम सेंट्रल जोन के पूर्व सलामी बल्लेबाज गगन खोड़ा का है. साल 1999-2000 के सीजन में साउथ जोन के खिलाफ गगन खोड़ा का बल्ला जमकर गरजा था. उन्होंने क्रीज पर खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी की और 33 चौकों की मदद से 300 रनों की नाबाद पारी खेली.

ईशान किशन के शानदार आंकड़े और रिकॉर्डतोड़ पारी

ईशान किशन ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं:

  • कुल रन: 270 रन
  • गेंदों का सामना: 334 गेंदें
  • चौके: 30 शानदार चौके
  • छक्के: 7 गगनचुंबी छक्के
  • स्ट्राइक रेट: 80.84

MORE NEWS