Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Ishan Kishan Double Century: 27 चौके, 7 छक्के और 250* रन, ईशान किशन ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास!

Ishan Kishan Double Century: 27 चौके, 7 छक्के और 250* रन, ईशान किशन ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास!

Ishan Kishan Double Century | Ishan Kishan Duleep Trophy Record: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का तूफान देखने को मिला है. साउथ जोन के खिलाफ 27 चौके और 7 छक्के ठोकते हुए उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़ा और 39 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-07 15:22:29

Mobile Ads 1x1

ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जमाया. इस पारी की बदौलत ईस्ट जोन की टीम मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. दलीप ट्रॉफी में ईशान का यह पहला दोहरा शतक है. हालांकि, इसी के साथ वह दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. और कप्तान के तौर पर ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

ईस्ट जोन का स्कोर 600 के पार

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं. खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने ईशान किशन की इस बड़ी पारी के दम पर 600 रन से ज्यादा का विशाल स्कोर बना लिया है. अपनी पारी के दौरान ईशान ने पहले शतक पूरा किया, फिर 150 का आंकड़ा पार किया और जल्द ही इसे दोहरे शतक में बदल दिया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका पहला दोहरा शतक है, जबकि वह वनडे इंटरनेशनल (ODI) में भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं. 

हालांकि 250 रन बनाने के बाद ईशान किशन मैदान पर संघर्ष करते दिखे. थकान की वजह से उनके शरीर ने जवाब देना शुरू कर दिया. जिसके बाद फिजियो मैदान पर आए हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं. इसके बाद ईशान रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन की तरफ लौट गए. डगआउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनकी इस बेहतरीन पारी की सराहना की. वाकई, यह एक बेहद शानदार और याद रखने वाली पारी थी.

ईशान ने अपनी पारी में 301 गेंदों का सामना करते हुए 27 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 250 रन बनाए.

अरुण लाल और सबा करीम के क्लब में शामिल

ईशान ने अपना दोहरा शतक सिर्फ 270 गेंदों में पूरा किया. अपनी इस पारी में उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने चौका मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. ईस्ट जोन के लिए दिलीप ट्रॉफी में उनसे पहले अरुण लाल (दो बार) और सबा करीम (एक बार) दोहरा शतक लगा चुके हैं.

तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

खास बात यह है कि ईशान किशन टीम के कप्तान भी हैं और यह फाइनल मुकाबला है. उनसे पहले साल 1987 में अंशुमन गायकवाड़ ने बतौर कप्तान दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में 216 रनों की पारी खेली थी. अब ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी फाइनल में बतौर कप्तान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने लगभग 39 साल पुराना यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

MORE NEWS