Live TV
Search
Home > क्रिकेट > वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से सिराज को क्यों किया गया बाहर? गौतम गंभीर के साथ हुई थी बहस! सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से सिराज को क्यों किया गया बाहर? गौतम गंभीर के साथ हुई थी बहस! सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में क्यों नहीं खेले मोहम्मद सिराज? क्या गौतम गंभीर के साथ बहस बनी वजह या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान से बाहर हो गए हैं सिराज? जानिए तिरुवनंतपुरम मैच के बीच सोशल मीडिया पर क्यों मची है हलचल

Written By:
Last Updated: 2026-09-27 18:34:45

Mobile Ads 1x1

तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके देने में नाकाम रहे. इस बीच, टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने सभी को हैरान कर दिया—मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 (प्लेइंग इलेवन) में शामिल नहीं किया गया.

सिराज को बाहर रखने के फैसले पर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सिराज मुख्य कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मैच से पहले सिराज की गंभीर के साथ बहस हो गई थी, जिसके कारण उन्हें पहले मैच की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सिराज का बाहर होना कई सवाल जरूर खड़े करता है.

Screenshot 20260927 183316

क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह एशियन गेम्स के लिए जापान में हैं. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि सिराज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे.

लेकिन पहले ही मैच में उन्हें मौका न मिलना यह संकेत देता है कि शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है. टीम मैनेजमेंट इस समय हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान दे रहा है. इसी सोच के तहत पहले मैच में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को टीम में मौका दिया गया, जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर ब्रार के साथ नमन धीर को मैदान में उतारा गया.

वेस्टइंडीज के ओपनरों की शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद शानदार रही. भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स को परेशान करने में नाकाम रहे.

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की मजबूत साझेदारी की. जॉन कैम्पबेल ने 62 रनों की पारी खेली, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़ा. भारत के लिए यह राहत की बात रही कि आखिरकार स्पिनर कुलदीप यादव ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके भारत को मैच में वापसी दिलाई.

MORE NEWS