Live TV
Search
Home > खेल > Sher-E-Punjab T20 League: MI के बल्लेबाज ने बल्ले से मचाया धमाल, ठोका सबसे तेज शतक; छक्के-चौके मारकर मचाई तबाही

Sher-E-Punjab T20 League: MI के बल्लेबाज ने बल्ले से मचाया धमाल, ठोका सबसे तेज शतक; छक्के-चौके मारकर मचाई तबाही

Naman Dhir: शेर-ए-पंजाब T20 लीग में यह नमन धीर की दूसरी सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ 56 गेंदों पर 117 रन बनाए थे. हालांकि, मोहाली के खिलाफ वह एक अलग लेवल पर बैटिंग करते दिखे.

Written By:
Last Updated: September 8, 2026 15:38:03 IST

Mobile Ads 1x1

Naman Dhir: IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर शेर-ए-पंजाब T20 लीग में धमाल मचा रहे हैं. अमृतसर के लिए खेलते हुए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 37 गेंदों में सेंचुरी बनाई. नमन धीर ने मोहाली के खिलाफ कहर बरपाया, 37 गेंदों में से 18 पर छक्के और चौके मारकर सेंचुरी बनाई. इसी के साथ नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब T20 लीग में सबसे तेज सेंचुरी बनाई. पहले यह रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 39 गेंदों में यह कमाल किया था, लेकिन अब नमन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

नमन धीर का कहर

अमृतसर की टीम की शुरुआत खराब रही. मोहाली के खिलाफ सहज धवन सिर्फ एक रन पर आउट हो गए, लेकिन नमन धीर पहली ही गेंद से अच्छे मूड में थे. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. नमन अपनी हाफ सेंचुरी के बाद और भी खतरनाक हो गए, उन्होंने 12वें ओवर में लवदीप के ओवर में 30 रन बनाकर अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए.

सीज़न की दूसरी सेंचुरी

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में यह नमन धीर की दूसरी सेंचुरी है. इससे पहले उन्होंने जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ 56 गेंदों पर 117 रन बनाए थे. हालांकि, मोहाली के खिलाफ वह एक अलग लेवल पर बैटिंग करते दिखे.

IPL में किया शानदार प्रर्दशन

नमन धीर IPL में मुंबई इंडियंस के अहम प्लेयर हैं. इस दाएं हाथ के बैट्समैन ने मुंबई इंडियंस के लिए 37 मैचों में 27.30 की एवरेज से 710 रन बनाए हैं. मुंबई टीम उन्हें अलग-अलग पोजीशन पर बैटिंग करने के लिए इस्तेमाल करती है. नमन धीर का स्ट्राइक रेट 160 से ज़्यादा है, जो कमाल का है. उन्होंने IPL में तीन हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

MORE NEWS