Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2027 में रिंकू सिंह बनेंगे KKR के कप्तान? UP T20 लीग जीतकर ठोका दावा, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

IPL 2027 में रिंकू सिंह बनेंगे KKR के कप्तान? UP T20 लीग जीतकर ठोका दावा, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

IPL 2027 KKR Captain: यूपी टी20 लीग 2026 में अपनी कप्तानी से मेरठ मावेरिक्स को चैंपियन बनाने के बाद रिंकू सिंह चर्चा में हैं. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद क्या KKR IPL 2027 के लिए रिंकू पर दांव लगाएगी? जानिए क्यों किंग खान की टीम में उनका दावा सबसे मजबूत है.

Written By:
Last Updated: September 7, 2026 12:19:07 IST

Mobile Ads 1x1

रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में कप्तानी करते हुए अपने टीम मेरठ मावेरिक्स को चैम्पियन बना दिया है जिसके बाद से आईपीएल में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अजिंक्य रहाणे के IPL से संन्यास लेने के बाद कप्तानी का पद खाली हो गया है. जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL 2027 के लिए नए कप्तान की तलाश कर रही है. यूपी टी20 लीग में कप्तान के तौर पर रिंकू सिंह के प्रदर्शन को देखते हुए  इस पद के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है. अब इस रेस में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है. 

KKR के नए कप्तान बन सकते हैं रिंकू सिंह

रिंकू सिंह साल 2018 से KKR टीम का हिस्सा हैं. रहाणे के संन्यास के बाद कप्तानी के लिए उनके नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, पहले कुछ फैंस उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन UP T20 लीग जीतकर रिंकू ने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने एक बेहतरीन कप्तान की तरह टीम को संभाला और शानदार प्रदर्शन किया.

UP T20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया था. रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा. इसके जवाब में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स की पूरी टीम महज 109 रनों पर सिमट गई और 94 रनों से मैच हार गई. इस धमाकेदार जीत के साथ रिंकू ने साबित कर दिया कि वे कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

IPL 2027 में निभा सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

KKR अक्सर कप्तान चुनते समय यह ध्यान रखती है कि खिलाड़ी कितने समय से टीम के साथ जुड़ा हुआ है. जब तक हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए टीम में शामिल नहीं होते, तब तक रिंकू सिंह का कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा है. फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान भी रिंकू को काफी पसंद करते हैं, यही वजह है कि वे इस रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं.

पिछले तीन सीजनों में रिंकू सिंह निचले क्रम (निचले नंबरों) में बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने कई मौकों पर मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. IPL 2026 में KKR की साख बचाने में रिंकू का बड़ा योगदान रहा था. यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अब उन पर और ज्यादा भरोसा जता सकती है. वे बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. अब हर किसी की नजर KKR के अगले फैसले पर टिकी है.

यूपी टी20 लीग में फाइनल मैच का हाल 

रविवार को खेले गए UP T20 लीग 2026 के फ़ाइनल में, रिंकू सिंह की टीम ‘मेरठ मावेरिक्स’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुवनेश्वर कुमार की टीम ‘लखनऊ फाल्कन्स’ को 94 रनों के बड़े अंतर से हराया. यह निर्णायक मुक़ाबला अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मेरठ मावेरिक्स, जो लीग के सभी चार सीज़न में लगातार चौथी बार फ़ाइनल में पहुँची थी. मेरठ मावेरिक्स ने मैच पर पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा और लखनऊ की टीम को, जो अपना पहला फ़ाइनल खेल रही थी, मुक़ाबले में बने रहने का कोई मौका नहीं दिया.

MORE NEWS