Riyan Parag Vaping Controversy: मंगलवार रात मुल्लानपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के मैच के दौरान, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग कथित तौर पर टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए. वहीँ अब इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजस्थान की पारी के 16वें ओवर के दौरान, पराग लाइव ब्रॉडकास्ट में एक वेपिंग डिवाइस पकड़े हुए दिखाई दिए, जिससे लोगों की भौंहें तन गईं. BCCI के नियमों के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम और पूरे स्टेडियम परिसर में धूम्रपान प्रतिबंधित है, हालांकि इसे निर्धारित क्षेत्रों में अनुमति दी गई है. खबरों के मुताबिक, पराग को एक ई-सिगरेट पकड़े हुए देखा गया, जो भारत में ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019’ (PECA) के तहत प्रतिबंधित है.
रियान पराग पर मंडरा रहा खतरा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में वेपिंग अवैध है, और इसका उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें जेल और आर्थिक जुर्माना शामिल है. timesofIndia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, पराग और राजस्थान रॉयल्स को BCCI को स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है; BCCI इस घटना को लेकर नरम रुख अपनाएगा, इसकी संभावना कम ही है.
BCCI का क्या होगा रिएक्शन
“सिगरेट पीने के अलावा, वेपिंग करते समय आपको पता नहीं होता कि आप क्या अंदर ले रहे हैं. देश में इसके प्रतिबंधित होने का एक कारण है; किसी को भी इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं होता कि इसके अंदर कौन से तत्व होते हैं और क्या यह सुरक्षा दिशानिर्देशों को पूरा करता है. खासकर एक एलीट एथलीट के लिए. फ्रेंचाइजी और कप्तान को अपने स्पष्टीकरण तैयार रखने होंगे, क्योंकि BCCI इस तरह की घटना पर नरम रुख अपनाएगा, इसकी संभावना कम ही है,” प्रकाशन ने एक सूत्र के हवाले से कहा.
Pookie Moment! फिर वायरल हुआ Hardik-Mahieka का रोमांटिक वीडियो; फैंस हुए दीवाने