IND vs ENG 3rd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करेंगे. लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित-विराट के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. दरअसल, आज के मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ भारत के लिए अपना 400वां मैच खेलेंगे.
इन दोनों दिग्गजों ने अभी तक भारत के लिए साथ में 399 मैच खेले हैं. लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित-विराट की जोड़ी भारत के लिए 400 मैच खेलने वाली पहली जोड़ी बन जाएगी. अभी तक भारत की ओर से किसी जोड़ी ने एकसाथ 400 मैच नहीं खेले हैं.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी
वर्ल्ड क्रिकेट में एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है. श्रीलंकाई दिग्गजों ने अपने देश के लिए एक साथ सबसे ज्यादा 550 मैच खेले हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-5 में 4 जोड़ियों सिर्फ श्रीलंका के खिलाड़ियों की है. कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के अलावा इस लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान-जयवर्धने, संगाकारा-दिलशान और सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन की जोड़ी शामिल है. वहीं, टॉप-5 में साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और मार्क बाउचर की जोड़ी भी शामिल है, जबकि छठे पायदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मौजूद है.
सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (जोड़ी)
- 550 – कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने
- 426 – तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने
- 418 – कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान
- 408 – सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन
- 407 – जैक कैलिस और मार्क बाउचर
- 399 – विराट कोहली और रोहित शर्मा
- 391 – सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
कब-कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई यानी रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. साथ ही भारत के सामने 22 साल का सूखा खत्म करने की भी चुनौती होगी. दरअसल, लॉर्ड्स में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 22 सालों से एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज के मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रचना चाहेगी.
इंग्लैंड दौरे पर रोहित-विराट का प्रदर्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत ने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से 11 और 26 रन आए. वहीं, विराट कोहली ने पहले मैच में 5 और दूसरे में 65 रनों की पारी खेली. अब तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को रोहित और विराट के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद है.