Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद से ही फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. अब सानिया ने खुद अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई खास शख्स नहीं है.
फराह खान के साथ टॉक शो में पहुंचीं सानिया
सानिया मिर्जा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में नजर आईं. इस दौरान उनके साथ उनकी करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता फराह खान भी मौजूद थीं. बातचीत का माहौल हल्का-फुल्का था लेकिन जब चर्चा सानिया की डेटिंग लाइफ तक पहुंची तो उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गए. होस्ट्स ने जानना चाहा कि क्या उन्हें कभी किसी ने कॉफी डेट पर चलने के लिए पूछा है. इस पर सानिया ने बताया कि उनके कई पुरुष दोस्त उन्हें अपने साथ ट्रिप पर जाने के लिए कहते हैं. हालांकि, वह उन दोस्तों को रोमांटिक पार्टनर की तरह नहीं बल्कि अपने दोस्तों की तरह ही देखती हैं.
‘मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है’
बातचीत के दौरान फराह खान ने एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके कुछ दोस्त अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या सानिया वाकई सिंगल हैं? इस सवाल पर सानिया ने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है, और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कोई आएगा या नहीं.’ उनके इस जवाब से साफ है कि फिलहाल वह किसी रिश्ते में नहीं हैं और भविष्य को लेकर भी कोई दावा नहीं करना चाहतीं.
शोएब मलिक से अलग होने के बाद संभाली जिंदगी
सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. साल 2018 में दोनों बेटे इजहान के माता-पिता बने. हालांकि, साल 2023 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली.