Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 96 गेंदों में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 67 पारियों में 10 वनडे सेंचुरी पूरी कर गिल ने शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST

Mobile Ads 1x1

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने महज 96 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. यह शुभमन गिल के वनडे करियर का 10वां शतक है, जो उन्होंने अपने 68वें मैच में हासिल किया.

धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

शुभमन गिल ने अपनी इस शतकीय पारी में 12 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया. उन्होंने जयडेन सील्स की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही गिल ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के 10 वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इससे पहले गिल ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था.

शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

शुभमन गिल भारत के लिए सबसे कम पारियों में 10 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 77 पारियों में अपना 10वां शतक बनाया था. वहीं गिल ने यह उपलब्धि सिर्फ 67 पारियों में हासिल कर ली. दुनिया में सबसे कम पारियों (55 पारियों) में 10 वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है.

MORE NEWS