Live TV
Search
Home > खेल > कीचड़ में नंगे पैर आश्रम पहुंचे Virat-Anushka! गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; देखें वीडियो

कीचड़ में नंगे पैर आश्रम पहुंचे Virat-Anushka! गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; देखें वीडियो

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan Visit: विराट-अनुष्का फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. दोनों मास्क लगाकर आए. IPL जीत के बाद भी वो आशीर्वाद लेने गए थे. विराट RCB की जीत से खुश हैं.

Written By:
Last Updated: July 22, 2026 16:06:24 IST

Mobile Ads 1x1

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज एक बार फिर वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कपल सादे कपड़ों में आश्रम पहुंचे, दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे. बता दें कि, इससे पहले कपल ने गुजरात टाइटन्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यादगार IPL जीत के बाद इसी आश्रम में आशीर्वाद लिया था. 

अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट 

विराट कोहली ने RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद आध्यात्मिक ट्रिप पर भी अनुष्का के साथ थे. विराट और अनुष्का अक्सर आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए प्रेमानंद महाराज के पास जाते रहे हैं. यहां वह अक्सर उनसे शोहरत, सफलता और लोगों का ध्यान खींचने से परे ज़िंदगी को बैलेंस करने की सीख लेते हैं. IPL जीत के बाद RCB के टाइटल जीतने वाले कैंपेन पर बात करते हुए, विराट कोहली ने टीम के ओवरऑल बैलेंस और गहराई की तारीफ़ की. उन्होंने कहा, “सभी बैट्समैन ने भी अच्छा खेला. मुझे ऐसे ग्रुप में खेलने में बहुत खुशी हो रही है जहां हमारे पास बैलेंस है, हमारे पास ताकत है, और हम एक ऑल-अराउंड मजबूत टीम हैं और इसीलिए हमें अभी मैदान पर इतना कॉन्फिडेंस है.”

क्यो बोले विराट कोहली?

विराट कोहली ने यह भी माना कि इस फाइनल से पहले का माहौल पिछले सीजन से काफी अलग था, जिसका क्रेडिट टीम के अपनी काबिलियत पर भरोसे को जाता है. उन्होंने कहा, “मैंने कुछ लड़कों से कहा कि यह पिछले साल जैसा प्रेशर महसूस नहीं हो रहा है; हम जानते थे कि हमारे ग्रुप में किस तरह की काबिलियत है.” कोहली ने कहा, “हमारे पास है, लड़कों की मैच्योरिटी और धैर्य आज रात फिर से दिखा. पूरे टूर्नामेंट में यह एक क्लिनिकल परफॉर्मेंस थी.”

साल 2017 में हुई शादी 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं—एक बेटी, वामिका, और एक बेटा, अकाय. वह काफी समय से अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं. जहां वह आराम से एक आम नागरिक की जिंदगी जी रहे हैं. 

MORE NEWS