Live TV
Search
Home > क्राइम > चाय पीने निकला युवक फिर कभी नहीं लौटा, ससुराल से 1 किमी दूर मिली लाश, पत्नि ने किया खुलासा!

चाय पीने निकला युवक फिर कभी नहीं लौटा, ससुराल से 1 किमी दूर मिली लाश, पत्नि ने किया खुलासा!

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. फर्नीचर शॉप पर काम करने वाले गोविंद ने चाय पीने का कहकर 10 मिनट के लिए तो गया,लेकिन शाम होने तक उसका कुछ अता-पता नहीं लगा. युवक का शव ससुराल के 1 किमी के दायरे में आम के पेड के नीचे मिला है. इस घटना के तथ्य और में पत्नि के बयान ने सोचने पर मजबूर कर दिया है. जानें क्या है मामला

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 15:11:38 IST

Mobile Ads 1x1

औरंगाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर गांव निवासी 31 वर्षीय गोविंद विश्वकर्मा के रूप में की गई है. उसका शव रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा जमशेद गांव के पास ससुराल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया.  

ससुराल से नहीं हो पाई वापसी

मृतक के साले विक्रम ने बताया कि गोविंद अपने ससुराल पक्ष के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया जिले के भदईया गांव गया हुआ था, जहां उसके पत्नी का ननिहाल था. वहां मामा सनोज विश्वकर्मा की पुत्री की शादी थी. 25 अप्रैल को वहां बारात आई थी, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे. शादी के बाद भी गोविंद दो दिनों तक वहीं रुका रहा. 26 अप्रैल की रात परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर खाना-पीना किया. इसके अगले दिन यानी 27 अप्रैल को गोविंद ने काम पर लौटने की बात कही और वहां से निकल गया. बताया जा रहा है कि गोविंद विश्वकर्मा गया शहर में गांधी मैदान के पास एक फर्नीचर दुकान पर काम करता था और पिछले कुछ वर्षों से वहीं रहकर जीविका चला रहा था.

घर से चाय पीने निकला था

27 अप्रैल की शाम में फर्नीचर दुकान में ही अपने बाइक खड़ा कर दुकानदार दयानंद को 10 मिनट में चाय पीकर आने की बात कह कर निकाला था. लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो वह चिंतित हो गया और घटना की जानकारी परिजनों को दिया. इसी बीच सिमरा जमशेद गांव से रफीगंज की ओर पढ़ने जाने वाले कुछ छात्रों ने रास्ते में एक आम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और मृतक के साले को दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान गोविंद विश्वकर्मा के रूप में की. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच प्रक्रिया शुरू की. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया.

पत्नि ने बताई मौत की वजह

मृतक की पत्नी पूनम ने इस मामले में चौंकाने वाला बयान दिया है. उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब का सेवन करता था. उसके अनुसार, गोविंद ने संभवतः खाली पेट शराब पी ली थी, जिसके कारण लू लगने से उसकी मौत हो गई. पत्नी ने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है. उसने यहां तक दावा किया कि अगर कोई चाहे तो वह अभी शराब उपलब्ध करवा सकती है, जिससे शराबबंदी की वास्तविक स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं.

पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज़

इधर, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे पटना से औरंगाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं. परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी करीब आठ साल पहले पूनम से हुई थी. हालांकि, दंपति की कोई संतान नहीं थी. गोविंद पिछले कुछ वर्षों से गया में रहकर काम कर रहा था और अक्सर अपने ससुराल आता-जाता रहता था. इस मामले में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS