Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स के लिए तैयार होगा हाई-टेक स्टेडियम, बलरामपुर को मिली ₹5.35 करोड़ की संजीवनी!

क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स के लिए तैयार होगा हाई-टेक स्टेडियम, बलरामपुर को मिली ₹5.35 करोड़ की संजीवनी!

बलरामपुर के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कई सालों से अटके स्टेडियम के काम को करोड़ों की री-फ्यूलिंग के साथ दोबारा शुरू कर दिया गया है. हाल ही में अधूरे स्टेडियम में भूमि किया गया. जानें युवाओं के लिए कब तक खुलेंगे नए हाईटेक स्टेडियम के दरवाजे.

Written By:
Last Updated: May 2, 2026 12:22:10 IST

Mobile Ads 1x1

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में स्पोर्ट्स लवर्स के लिए लंबे समय से अटकी परियोजना को फिर से गति मिल गई है. क्षेत्र में कई सालों से अधूरा पड़ा स्टेडियम अब पुनः निर्माण की राह पर लौट आया है. इस परियोजना के लिए 5.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया. यह स्टेडियम परियोजना पिछले कई वर्षों से बजट की कमी एवं तकनीकी कारणों के चलते अधूरी पड़ी हुई थी. अब शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद इसे पुनर्जीवित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

नगर पालिका ने किया भूमि पूजन

नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद  योगेश गुप्ता, पार्षद इंजिनियर गौतम सिंह,  प्रवीन गुप्ता,  शिवा एक्का, सेवक एक्का,  अमित गुप्ता (मंटू),  राकेश सिंह,  संदीप एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दीपक एक्का, उप अभियंता  अशोक सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक संजीव कुमार पाठक एवं इंजीनियर संतोष सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

क्वालिटी में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब साकार हो रही है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई.

इन खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा

प्रस्तावित स्टेडियम के पूर्ण होने पर क्षेत्र के युवाओं को एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा भविष्य में बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

हाईटेक स्टेडियम का आश्वासन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है. स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा और बलरामपुर को शीघ्र ही एक आधुनिक एवं सुसज्जित स्टेडियम की सौगात मिलेगी.

ये भी पढ़ें:- शादी का झांसा देकर रचा रहा था दूसरी शादी… तभी प्रेमिका ने मार दी एंट्री, स्टेज पर चढ़के किया तिलक का ‘द एंड’

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS