कोलकाता के रहने वाले एक डॉक्टर ने छूट देने का नायाब तरीका अपनाया. डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जो भी व्यक्ति उनसे परामर्श के लिए आएगा और ‘जय श्री राम’ कहेगा, उसे तुरंत 500 रुपये की छूट मिलेगी. इस तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. देखें क्या है पूरा मामला.
डॉक्टर ने क्या कहा?
कोलकाता के रहने वाले डॉक्टर पी.के. हाजरा ने IANS से बात करते हुए अपने नए ऑफर के बारे में बताया. वह कहते हैं, ‘मैं लंबे समय से मुफ्त में रोगियों की सेवा करता आ रहा हूं, और मेरा हमेशा से भाजपा का मानसिक रूप से समर्थन करने का इरादा रहा है. मैं उनका समर्थन करने में विश्वास रखता हूं. इसमें कुछ भी अनैतिक या राजनीतिक नारा नहीं है. यह पूरी तरह से एक सेवा पहल है. मेरी क्लिनिक में पहले मेरी परामर्श फीस 2000 रुपये थी. पहले मैंने इसे चुनाव से पहले लोगों की मदद के लिए घटाकर 1500 रुपये कर दिया था. और कल मैंने इसे और कम करने का फैसला किया. अब, जो भी इसे दिखाएगा, उससे परामर्श के लिए 1000 रुपये लिए जाएंगे.’
यह खबर भी पढ़ें: ‘मैं माफी चाहूंगा…’, जब दुल्हा-दुल्हन के सामने अचानक आ गए पीएम मोदी, जोड़े को दिया आशीर्वाद
Kolkata, West Bengal: A doctor has posted on social media stating that any individual visiting him for a consultation and saying ‘Jai Shri Ram’ will receive an instant discount of ₹500
Doctor P.K. Hazra says, “… I have been observing free patient care for a long time, and I… pic.twitter.com/n7oJahLFWD
— IANS (@ians_india) April 14, 2026
जय श्री राम QR कोड दिखाने पर मिलेगी छूट
डॉक्टर ने बताया कि जो व्यक्ति जय श्री राम नाम वाले QR कोड को दिखाएगा और पोस्टर जो दिखाएगा, उसे छूट मिलेगी. इस बयान को लेकर इंटरनेट पर चर्चा चल रही है.