सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो (Video) बेहद ही तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसको देखने के बाद आप भी शायद हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
रूसी महिला ने भारतीय लड़के के साथ भोजपूरी गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
Russian woman dancing to Bhojpuri beats: सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादातर ऐसी चीज़ें देखने को मिलती हैं जो सीमाओं और भाषाओं के बंधनों को पूरी तरह से तोड़ देती हैं. हाल मी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक रूसी महिला और एक भारतीय लड़का दोनों एक भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं, यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का साधन बना है, बल्कि यह दो अलग-अलग संस्कृतियों के खूबसूरत मिलन का एक शानदार उदाहरण भी पेश कर रहा है.
यह तो सभी जानते हैं कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती और यह वायरल वीडियो इस बात की पुष्टि करता है. वीडियो में रूसी महिला को भोजपुरी संगीत की थाप पर थिरकते हुए साफ तौर से देखा जा सकता है. इसके अलावा भारतीय लड़के के साथ उनकी केमिस्ट्री और तालमेल ने इस डांस को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है. इतना ही नहीं, इन दोनों को ऐसे डांस करते हुए लोग भी पूरी तरह से हैरान हो गए हैं.
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड हुआ, इसने देखते ही देखते लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर लिए. तो वहीं, दूसरी तरफ, नेटिजन्स इस ‘देसी-विदेशी’ जुगलबंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जहां, कमेंट सेक्शन में लोग इसे “ग्लोबल भोजपुरी” का नाम दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों का कहना है कि यह देखना सुखद है कि कैसे क्षेत्रीय भारतीय संगीत अब सात समंदर पार भी लोगों को झूमने पर पूरी तरह से मजबूर कर रहा है.
यह वायरल पल दर्शाता है कि कैसे डिजिटल युग में कंटेंट क्रिएशन ने दुनिया को एक छोटा सा गांव बना दिया है. जहां पहले भोजपुरी संगीत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक सीमित माना जाता था, आज वह रूस जैसे देशों में भी अपनी पहचान बना रहा है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जमकर देखना पसंद कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं.
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और…
सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…