New CM of Bihar Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. बुधवार को सम्राट चौधरी को पहले बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, उसमें भी उनको नेता चुना गया. इसके बाद नाम की घोषणी की गई. फिर लोक भवन जाकर सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस तरह पिछले कई दिनों से जारी अटकलों पर विराम लग गया है. सम्राट चौधरी बुधवार को यानी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं कल ही दो नए डिप्टी सीएम का भी शपथ होगा, जबकि मंत्रियों का शपथ कुछ दिन बाद होगा.
इसके अलावा बिहार के दो नए डिप्टी सीएम का नाम भी फाइनल हो गया है. इस बार दोनों डिप्टी सीएम जेडीयू कोटे से होंगे. सीएम बीजेपी कोटे से होगा. पहले दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बीजेपी कोटे से थे, जबकि सीएम जेडीयू कोटे से नीतीश कुमार थे. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मंत्रिमंडल के शामिल नहीं होंगे. जेडीयू कोटे से विजेंद्र यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे.
सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने हए. https://t.co/FtkHwsyKBt pic.twitter.com/aDwenTwlWA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
आज सपना साकार हो रहा है- शिवराज सिंह चौहा
सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “आज का पल भव्य और ऐतिहसिक है. भाजपा के जनसंघ के जमाने से इन कार्यकर्तओं ने अपना जीवन लगाकर भाजपा के संगठन को खड़ा किया. उनका सपना आज साकार हो रहा है और उनका संकल्प आज पूरा हो रहा है.”
उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देता हूं और विधायक दल के साथियों का जिन्होंने सर्वसहमति और एकमत से सम्राट चौधरी को अपना नेता निर्वाचित किया है मैं उन सबको बधाई देता हूं.
सम्राट चौधरी को NDA की बैठक गठबंधन का नेता चुना जाएगा
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जस्यवाल ने सम्राट चौधरी के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा- “सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे.”
NDA को साथ लेकर चलेंगे सम्राट चौधरी- राजू सिंह
वहीं बीजेपी नेता राजू कुमार सिंह ने कहा- “जिस तरह नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते थे, वैसे ही वे भी NDA को साथ लेकर चलेंगे.”
बता दें कि राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार ने आज ही यानी बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया. उनके इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बनेंगे. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री होंगे.