Bihar News: दिल्ली के द्वारका इलाके में बिहारी युवक को दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में समस्तीपुर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले गृह मंत्री का पूतला फूंका गया. घटना से आक्रोशित आइसा एवं नागरिक समाज के कार्यकर्ता शहर के सर्किट हाउस से एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों ने झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं गृह मंत्री का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला.
नारे लगाकर प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों का भ्रमण कर गायत्री कांप्लेक्स पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की. सभा का संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है.
बिहार में सजा देने की मांग
उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतकों के परिवारजन को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपये मुआवजा देने, संपूर्ण देश में काम के सिलसिले में गये बिहारियों की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने, उद्योग-धंधे का जाल बिछाकर बिहारियों को नौकरी-पेशा-रोजगार देने की मांग की.
माले नेता ने “मार दिया तो क्या हुआ” बोलने वाले जीतनराम मांझी एवं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना की. अंत में आक्रोशपूर्ण नारे के बीच गृह मंत्री का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया.
मौके पर नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद नेता शाहीद हुसैन, भाकपा माले के मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सोनू, आइसा के लोकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजू झा, दीपक यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में आइसा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे.
क्या है पूरा मामला?
विदित हो कि शनिवार की रात्रि दिल्ली के द्वारका में अपने दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे डेलीवरी बॉय पांडव कुमार एवं उसके दोस्त को दिल्ली पुलिस निरज कुमार ने रोककर गाली-गलौज करने लगा जब युवक ने उसका विरोध किया तो सीना में पिस्टल सटाकर गोली मार दी.
गोली पांडव के सीना छेदते हुए उसके दोस्त को लग गई. पांडव की मौत मौके पर हो गई और उसका दोस्त इलाजरत है. मृतक पांडव कुमार खगड़िया का स्थाई निवासी है. दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.