Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar: डिलीवरी के नाम पर अस्पताल की एएनएम मांगती थी पैसे, युवक ने बनाया वीडियो तो चप्पल से मारने दौड़ी

Bihar: डिलीवरी के नाम पर अस्पताल की एएनएम मांगती थी पैसे, युवक ने बनाया वीडियो तो चप्पल से मारने दौड़ी

Katihar News: कटिहार में भ्रष्टाचार का यह खेल तब उजागर हुआ, जब एक स्थानीय युवक ने अस्पताल में चल रही इस लूट का वीडियो बनाने की कोशिश की. रंगेहाथ पकड़े जाने के डर से बौखलाई एएनएम सुलोचना ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 16:10:58 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: कटिहार का कुमारीपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नहीं, बल्कि एक नर्स की ‘वसूली’ और ‘दबंगई’ के लिए चर्चा में है. आरोप है कि यहां तैनात एएनएम सुलोचना द्वारा मानवता को ताक पर रखकर गर्भवती महिलाओं से डिलीवरी के नाम पर 5,000 से लेकर 10,000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है.

भ्रष्टाचार का यह खेल तब उजागर हुआ, जब एक स्थानीय युवक ने अस्पताल में चल रही इस लूट का वीडियो बनाने की कोशिश की. रंगेहाथ पकड़े जाने के डर से बौखलाई एएनएम सुलोचना ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नर्स ने युवक को मारने के लिए चप्पल निकाल ली और उसे दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा.

युवक पर ही FIR

हद तो तब हो गई जब अपनी गलती मानने के बजाय, उक्त एएनएम ने सरकारी रसूख का इस्तेमाल करते हुए उस युवक पर ही मामला दर्ज करा दिया. यह सीधे तौर पर सच की आवाज को दबाने की कोशिश है.

एक तरफ गरीब जनता सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर आती है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे ‘सफेदपोश’ कर्मचारी सिस्टम को दीमक की तरह चाट रहे हैं.

कार्रवाई का इंतजार

अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ‘वसूली वाली नर्स’ पर क्या कार्रवाई करता है या फिर भ्रष्टाचार का यह चप्पल मॉडल यूं ही चलता रहेगा? फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

(सोनू चौधरी की रिपोर्ट)

MORE NEWS