Live TV
Search
Home > क्राइम > Bihar: ‘छोटा बेटा देवर का है, पति का नहीं’, युवक का था भाभी से अवैध संबंध, बड़े भाई ने पेट फाड़कर निकाल दी आंत

Bihar: ‘छोटा बेटा देवर का है, पति का नहीं’, युवक का था भाभी से अवैध संबंध, बड़े भाई ने पेट फाड़कर निकाल दी आंत

Bihar Crime News: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. नशे में धुत शत्रुध्न ने छोटे भाई शैलेश के पेट में चाकू से कई वार कर दिया, जिससे उसका आंत बाहर निकल गया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 19, 2026 08:05:36 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar Crime: बिहार के पटना से एक भाई ने ही भाई की हत्या कर दी. पूरा मामला लोदीपुर दनियालपुर क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पत्नी से प्रेम के शक में बड़े ने छोटे भाई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पिता ने अपने बड़े बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार लंबे समय से छोटे भाई का अपने बड़े भाई की पत्नी यानी अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो महीने पहले वह भाभी को लेकर कहीं भाग गया था. पारिवारिक दवाब पर वह अपनी भाभी को घर पहुंचाकर दिल्ली चला गया. फिलहाल वो दिल्ली में मजदूरी कर रहा था.

शादी में भाग लेने पहुंचा था शैलेश

इस बीच पड़ोस में हो रही शादी में भाग लेने के लिए वो गुरुवार को दिल्ली से गांव आया था. गुरुवार की रात बड़े भाई शत्रुध्न से शैलेश की इन्हीं बातों को लेकर विवाद हो गया. नशे में धुत शत्रुध्न ने छोटे भाई शैलेश के पेट में चाकू से कई वार किए. 

इस हमले में पीड़ित की आंत बाहर निकल गया. परिजन उसे पीएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पटना पुलिस के खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज जांच कर ली गई है. प्राथमिकी में हत्या के लिए शत्रुध्न रविदास और उसकी पत्नी को आरोपी बनाया गया है.

शत्रुघ्न रविदास की पत्नी ने किया सनसनीखेज खुलासा

आरोपी शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी ने स्वीकार किया कि उसके अपने ही देवर शैलेश के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते वह उसके साथ दिल्ली में रह रही थी. करीब एक महीने पहले ही वे दोनों वापस गांव लौटे थे.

गीता ने यह भी कहा कि उसके चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा उसके पति का नहीं, बल्कि मृतक शैलेश का है. ससुराल पक्ष को इन संबंधों की जानकारी पहले से थी, जिसके कारण परिवार में लंबे समय से तनाव था और अंततः इसी आक्रोश में शत्रुघ्न ने अपने भाई की जान ले ली. मुख्य आरोपी बड़ा भाई शत्रुघ्न रविदास घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

MORE NEWS