Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh News: धमतरी में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत लाखों का माल जब्त

Chhattisgarh News: धमतरी में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत लाखों का माल जब्त

Chhattisgarh News: धमतरी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस द्वारा की गई.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 14:45:13 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh News: धमतरी जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस द्वारा की गई. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना मगरलोड पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई की.

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

पहली कार्रवाई बेलरदोना रोड पुलिया, मथुरा नगर मगरलोड क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी डोमार सिंह अनेश्वरी को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये है, तथा एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त की गई. इस कार्रवाई में कुल 1,02,400 रुपये का माल बरामद हुआ.

वहीं, दूसरी टीम ने शीतला मंदिर के सामने मगरलोड आम रोड पर दबिश देकर आरोपी अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया. उसके पास से 42 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 3,360 रुपये है, तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है, जब्त की गई. इस कार्रवाई में कुल 21,360 रुपये का माल बरामद हुआ.

धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस ने कहा कि समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

MORE NEWS