Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Rohina Fire News: दिल्ली के रोहिणी में एक प्लॉट में लगी आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार

Rohina Fire News: दिल्ली के रोहिणी में एक प्लॉट में लगी आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार

Rohini Fire News: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाकों में झुग्गियों में लगी आग के चलते पूरा परिवार जिंदा जल गया. इससे आसपास के लोग सदमे में हैं.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 15, 2026 09:47:28 IST

Mobile Ads 1x1

Rohini Fire News: गर्मियों के शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आग लगने के हादसे सामने आने लगे हैं. ताजा मामला में दिल्ली के रोहिणी इलाकों में 14-15 अप्रैल की मध्य रात्रि को लगी आग ने 3 लोगों की जान ले ली. रात को सूचना पर तत्काल दमकलकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग फैल चुकी है और इसमें  वहां रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. आग झुग्गियों में लगी. जबतक लोग कुछ  समझ पाते आग ने 3 लोगों को लील लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली के रोहिणी में आग का यह हादसा रोहिणी के मांगे राम पार्क में देर रात करीब 1 बजकर 25 मिनट पर लगी.  फायर ब्रिगेड की तरफ से आग बुझाने के लिए 6 गाड़ियां मंगवाई गईं थीं. आग क्यों और कैसे लगी? इसका पता अब तक नहीं चल  पाया है. दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर आग के इस हादसे की जांच में जुट गई है. 

मौके पर पहुंची थीं दमकल की 6 गाड़ियां

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूप में आग लगने की सूचना 14-15 अप्रैल की मध्य रात्रि को करीब 1 बजे मिली थी. इसके बाद तत्काल  और कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.  इसके बाद तत्काल फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 3 लोगों की जान जा चुकी थी. मिली जानकारी के मुताबिक, आगे बुझाने के लिए दमकल की ओर से 6 गाड़ियां भेजी गई थीं. 

कबाड़ के सामान में लगी

दिल्ली फायर विभाग के अधिकारी अजय शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बुद्ध विहार में एक प्लॉट पर बनी तीन-चार झुग्गियां थीं. यहां पर कबाड़ का सामान इकट्ठा किया गया था. यहां पर अचानक ही आग लग गई. शुरुआत में धुआं उठा, लेकिन आग तेज हो गई. यहां रह रहे लोग गहरी नींद में भी थे. यही वजह है कि जब आग विकराल हुई तो तब पता चला. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. 

जान गंवाने वाले एक ही एक ही परिवार के

मिली जानकारी के अनुसार, आग के इस भीषण हादसे में तीनों जान गंवाने वाले एक ही परिवार के थे. मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है. पुलिस द्वारा तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना से आसपास के रहने वाले लोग भी सदमे में हैं.  

MORE NEWS