Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 महिलाओं के लिए वेलफेयर स्कीम है. दिल्ली सरकार ने आर्थिक मजबूती और सोशल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए मंजूरी दी है. यह स्कीम योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की फाइनेंशियल मदद देती है. सरकार ने इसे लागू करने के लिए 2026-27 के बजट में ₹5,110 करोड़ दिए हैं. रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू होगा.
इस स्कीम के लिए कौन एलिजिबल है?
- दिल्ली में कम से कम 10 साल से रह रही महिला
- महिला की उम्र 18 से 59 साल
- कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो, और परिवार के किसी भी सदस्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड न हो
- परिवार में सबसे बड़ी एलिजिबल महिला हो.
- एक महिला को ही इसका फ़ायदा मिल सकता है.
- परिवार की सालाना इनकम ₹2,50,000 तक हो
हर महीने खाते में आएंगे पैसे
- हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे.
- पहली किश्त रक्षाबंधन के मौके पर आएगी.
लाभ पाने के दो विकल्प
- पहला विकल्प हर महीने 1500 रुपये के FD बाकी एक हजार डिजिटव वॉलेच में आएंगे.
- दूसरा विकल्प महिला पूरे 2500 की RD या FD करा सकती है.
कैसे करें आवेदन ?
- आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिख रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाते की डिटेल तैयार रखें.
- सभी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म अच्छी तरह भर लें और सबमिट कर दें.