Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
यूपी के बलिया जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 8 लोग घायल हो गए, जबकि पति-पत्नी की मौत की खबर आ रही है. घटना से इलाके में कोहराम मच गया है, जानें आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
बाइक, ई-रिक्शा और कार की ऐसी भिड़ंत कि थम गईं पति-पत्नी की सांसें, पीछे छोड़ गए 3 साल की बिलखती मासूम, 8 घायल!
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हृदय को छल्ली कर देने वाली खबर सामने आई है. उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव के पास भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये. घटना के बाद से ही मृतकों के घर करुण-क्रंदन व कोहराम मच गया.
बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर 6 निवासी धन्नजय चौधरी (35) नगरा सरकारी अस्पताल में तैनात अपनी एएनएम पत्नी नीतू (32) के साथ बाइक से बुधवार की अपरान्ह नगरा से घर लौट रहे थे. अवायां गांव के पास उनकी बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हुई, जिसके बाद एक कार से भी टकरा गई.
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी के अलावा अन्य वाहनों पर सवार पंकज पुत्र गुलाब दीन (निवासी अवायां), गिरिजा देवी (निवासी शाहपुर अफगां), राजाराम (निवासी तेलमा), संगीता यादव (निवासी छोटी टंगुनिया), ज्योति (निवासी टंगुनिया), विमली देवी (निवासी शाहपुर), राज (निवासी बेल्थरा रोड), चांदनी देवी (निवासी शाहपुर) तथा रेनू देवी (निवासी कोथ) इत्यादि घायल हो गये. आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया. इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई.
वहीं, गंभीर रूप से घायल धन्नजय और आठ अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए बलिया तथा मऊ रेफर किया गया. मऊ में उपचार के दौरान देर रात धन्नजय चौधरी की भी सांसे थम गई. उभांव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.
पति-पत्नी की मौत के बाद बेल्थरा रोड में शोक की लहर है, जिसे भी इस मनहूस घटना की जानकारी हो रही है वह पीड़ित परिवार को संवेदना जताने पहुंच रहा है. बेटे और बहू की मौत से मर्माहत पिता अमिर चंद को मानो काठ मार गया हो. कमोवेश यही स्थिति पूरे परिवार की है. वहीं, मां-बाप की मौत से दम्पती की तीन वर्षीय मासूम बेटी अनाथ हो गई है.
ये भी पढ़ें:- जब गुंबद पर चढ़कर खुद ही मस्जिद हटाने लगे लोग! जानिए चंदौली प्रशासन के उस नोटिस के बारे में जिससे मच गया हड़कंप
NTA ने CUET UG 2026 के री-अलोकेशन नियमों में बदलाव किया है, जिससे परीक्षा शहर…
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन को गाजियाबाद से उज्जैन पहुंचे परिवार के साथ मारपीट…
पुलिस ने देर रात चले चेकिंग अभियान के तहत फार्म हाउस में छापेमारी की और…
Mughalsarai Pollution: यूपी के मुगलसराय में बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त…
मध्य प्रदेश के सिहोर स्थित आष्टा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया,…
Dhamtari warehouse project: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में एक नया…