Live TV
Search
Home > क्राइम > छापेमापी में ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसा सीन: घर के अंदर मिली अवैध फैक्ट्री, 27 पेटी शराब और ढक्कन-बोतलों का अंबार!

छापेमापी में ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसा सीन: घर के अंदर मिली अवैध फैक्ट्री, 27 पेटी शराब और ढक्कन-बोतलों का अंबार!

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक बड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री का फांडा फोड़ हुआ है. कातुलवाही नाम के गांव में एक्साइज डिपार्टमेंट ने छापा मारकर एमपी की 27 पेटी शराब और बड़ी मात्रा में ढक्कन-बोतलें बरामद की गई हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जानें मामला-

Written By:
Last Updated: 2026-04-30 15:56:50

Mobile Ads 1x1

डोंगरगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम कातुलवाही, जो कि ग्राम मुसरा के पास स्थित है, वहां छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और बॉटलिंग सामग्री जब्त की गई है. इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

छापेमारी में जब्त शराब

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कातुलवाही में छापा मारते हुए करीब 27 पेटी मध्य प्रदेश की अवैध शराब, बड़ी संख्या में खाली बोतलें और ढक्कन बरामद किए हैं. मौके पर चल रहे अवैध बॉटलिंग प्लांट का भी खुलासा हुआ है.

पुलिस ने की दबिश

सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर इसे नजरअंदाज किया गया. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर शराब कारोबारियों के नाम सामने आए थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें खारिज करते हुए अपनी कार्रवाई का दावा किया था.

अवैध फैक्ट्री के आरोपी फरार

वहीं, पहले उजागर हो चुकी अवैध शराब फैक्ट्री के मुख्य आरोपी अब तक फरार हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इतनी बड़ी मात्रा में शराब और सामग्री की बरामदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में संगठित तरीके से अवैध कारोबार चल रहा है.

अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद यह नेटवर्क आखिर कैसे सक्रिय है. ऐसे में कहीं न कहीं संरक्षण की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, जो पूरे मामले को और गंभीर बना देता है.

डोंगरगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है. अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और जिम्मेदारों पर कब तक शिकंजा कसता है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS