Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक ढह गई. हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और पांच मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है. मलबे में कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है. NDRF, SDRF, पुलिस और दमकल की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Mobile Ads 1x1

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. बिल्डिंग के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई मजदूर दब गए. हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन, दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया. अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लेंटर डालने के दौरान ढहा बिल्डिंग का हिस्सा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत में ऊपरी हिस्से पर लेंटर डालने का काम चल रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर का हिस्सा अचानक ढह गया. बताया जा रहा है कि लेंटर के साथ करीब पांच से छह लेयर का हिस्सा भी नीचे आ गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए. हालांकि, बिल्डिंग गिरने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. हादसे की तकनीकी जांच के बाद ही इसके कारणों का पता चल सकेगा.

मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. शुरुआत में करीब छह मजदूरों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई थी. बाद में कई अन्य मजदूरों के भी फंसे होने की आशंका जताई गई. रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है. जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए बचाव दल बेहद सावधानी से अभियान चला रहा है.

अब तक दो की मौत, पांच को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं पांच मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को भी मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला. बचावकर्मियों के मुताबिक, मजदूर काफी मलबे के नीचे दबा था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

NDRF और SDRF भी रेस्क्यू में जुटीं

मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा NDRF और SDRF की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं. टीमें लगातार मलबे को हटाकर अंदर फंसे मजदूरों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अभी दो से तीन अन्य मजदूरों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है. ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

हादसे की वजह पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी

पुलिस और प्रशासन के स्तर पर फिलहाल हादसे की वजह को लेकर कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती तौर पर लेंटर और निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के ढहने की बात सामने आई है, लेकिन बिल्डिंग किस वजह से गिरी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है. प्रशासन और बचाव टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और अभियान जारी है.

MORE NEWS