Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़कें, लगा लंबा जाम, कई बार हो चुकी बैठक

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़कें, लगा लंबा जाम, कई बार हो चुकी बैठक

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में बारिश के बाद एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रात में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं. इसके कारण ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई है.

Written By:
Last Updated: August 22, 2026 14:02:27 IST

Mobile Ads 1x1

Gurugram Waterlogging: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बारिश के बाद एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. रात में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं. कहीं घुटनों तक पानी जमा रहा तो कहीं जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें सुबह ऑफिस या काम के लिए घर से निकलना पड़ा. गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव का असर ट्रैफिक पर भी साफ दिखाई दिया. एमजी रोड और पुलिस लाइन के आसपास पानी जमा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोगों को जाम में काफी समय बिताना पड़ा और कई कर्मचारी समय पर अपने ऑफिस नहीं पहुंच सके.

घुटनों तक भरा पानी

बारिश के बाद प्रेम नगर और जेल कॉम्प्लेक्स समेत कई इलाकों में पानी भर गया. कुछ जगहों पर स्थिति ऐसी रही कि लोगों को घुटनों तक पानी के बीच से गुजरना पड़ा. पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया. सोना चौक पर भी जल निकासी ठीक से नहीं होने के कारण काफी देर तक पानी जमा रहा. वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा. वहीं पैदल लोगों को भी काफी परेशानी हुई.

बस स्टैंड पर पानी में खड़ी रही बस

गुरुग्राम बस स्टैंड की तस्वीर भी लोगों की परेशानी बताने वाली रही. यहां पानी जमा होने के कारण बसें भी पानी के बीच खड़ी दिखाई दीं. बस में सफर करने वाले यात्रियों को पानी में चलकर बस तक पहुंचना पड़ा. बारिश रुकने के बाद कुछ इलाकों में पानी धीरे-धीरे निकल गया लेकिन कई जगहों पर जलभराव बना रहा. इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती रही.

पुलिस लाइन में भी भरा पानी

गुरुग्राम पुलिस लाइन के सामने सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई. इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ा और लंबा जाम लग गया. जाम में फंसे लोगों को अपने काम और ऑफिस पहुंचने में देरी हुई. पुलिस लाइन परिसर में भी पानी भर गया। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को अपेक्षाकृत कम दिक्कत हुई.

हर साल होती है तैयारी

गुरुग्राम में मानसून से पहले जल निकासी को लेकर हर साल तैयारियां करने और करोड़ों रुपये खर्च करने की बात कही जाती है. जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम, GMDA, स्थानीय विधायक और सरकार के मंत्री स्तर पर कई बैठकें भी हो चुकी हैं. इसके बावजूद बारिश होते ही शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है. 

MORE NEWS