हरियाणा के फरीदाबाद के कबाड़ व्यापारी (Scrap Dealer) खान साहब ने ईमानदारी (Honesty) की अनूठी मिसाल पेश की है. सोशल मीडिया (Social Media) पर हर कोई इनकी जमकर सरहाना कर रहा है.
फरीदाबाद के कबाड़ व्यापारी ने ईमानदारी की मिसाल की पेश, वीडियो हुआ वायरल
Faridabad Latest News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद ही अनोखी खबर सामने आई है, जिसने समाज में इंसानियत और ईमानदारी की जड़ों को पहले के मुताबिक और भी ज्यादा मजबूत कर दिया है. दरअसल, ज्यादातर लोग कबाड़ को बेकार और मूल्यहीन समझकर बेच देते हैं, लेकिन कभी-कभी अनजाने में कीमती चीजें भी कचरे के साथ चली जाती हैं. लेकिन, ऐसा ही कुछ हरियाणा के फरीदाबाद के एक परिवार के साथ हुआ, जिनके पुरखों की निशानियां और मेहनत की कमाई यानी करीब 100 ग्राम सोने के गहने गलती से कबाड़ के साथ बाहर चले गए थे.
तो वहीं, दूसरी तरफ जब परिवार को अपनी इस बड़ी चूक का अहसास हुआ, तो उनकी उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं. यहां तक की उन्हें लगा कि अब वो गहने कभी वापस नहीं मिलेंगे. लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह कबाड़ ‘खान साहब’ नाम के एक ईमानदार व्यापारी के पास पहुंचा था. जैसे ही खान साहब ने जब कबाड़ की छंटनी शुरू की, तो उन्हें वह गहनों का डिब्बा मिला. इतने सोने को देखकर किसी के भी मन में लालच आ सकता था, लेकिन खान साहब ने ईमानदारी का रास्ता चुना और तुरंत उस परिवार से संपर्क करने की कोशिश की.
खान साहब ने बिना किसी देरी के उस परिवार को ढूंढ निकाला और उनके 100 ग्राम सोने के गहने पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लौटा दिए. तो वहीं, गहने वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने खान साहब का धन्यवाद भी किया. आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए बेईमानी पर उतारू हो जाते हैं, वहीं खान साहब की इस ईमानदारी ने यह साबित कर दिया कि आज भी इस दुनिया में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है.
इस घटना की चर्चा अब पूरे फरीदाबाद में हो रही है और लोग खान साहब के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी उनकी इस ईमानदारी को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया है. दरअसल, यह कहानी हमें सिखाती है कि ईमानदारी का मोल किसी भी सोने या चांदी से कहीं बढ़कर होता है. खान साहब ने न सिर्फ परिवार को उनके गहने लौटाए, बल्कि समाज को ईमानदारी का एक उनोखा पाठ भी पढ़ाया है.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…