Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > जोश में होश खो बैठा युवक….मनीषा केस को लेकर भड़के यवुक ने मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं के खिलाफ कहे आपत्तिजनक शब्द, पिस्तौल लहराते हुए किए 3 हवाई फायर

जोश में होश खो बैठा युवक….मनीषा केस को लेकर भड़के यवुक ने मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं के खिलाफ कहे आपत्तिजनक शब्द, पिस्तौल लहराते हुए किए 3 हवाई फायर

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली शिक्षिका मनीषा की मौत के विरोध में प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। इसी के कड़ी में हांसी में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान एक युवक मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए इतना जोश में आ गया कि बोलते हुए अपने होश हो खो बैठा।

Written By: Anurekha Lambra
Published: August 20, 2025 15:40:00 IST
Last Updated: 2025-08-20 15:55:53

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Manisha Death Case : हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली शिक्षिका मनीषा की मौत के विरोध में प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। इसी के कड़ी में हांसी में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान एक युवक मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए इतना जोश में आ गया कि बोलते हुए अपने होश हो खो बैठा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई दिग्गज नेताओं को आपत्तिजनक शब्द कहे

जानकारी मुताबिक जाट धर्मशाला के सामने प्रदर्शन के दौरान पटौदी गांव निवासी शमशेर ने मंच से माइक पर बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई दिग्गज नेताओं को आपत्तिजनक शब्द कहे और साथ ही पिस्तौल लहराते हुए 3 हवाई फायर भी किये। 

युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू

वहीं मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने कहा आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही उसे गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाइ जाएगी। 

MORE NEWS